Site icon Buziness Bytes Hindi

खुलासा: सोनाली फोगाट को जबरन दिया गया सिंथेटिक ड्रग

सोनाली फोगाट की मौत के मामले में पुलिस ने अब नया खुलासा किया है, गिरफ्तार किये गए दोनों आरोपियों से पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि हरियाणा की भाजपा नेता को जबरन ड्रग्स दिए गए थे. पुलिस ने बताया कि उसे जो सीसीटीवी फुटेज मिले हैं उससे पता चलता है कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों पीए सुधीर सांगवान और उसके दोस्त के संग सोनाली फोगाट पार्टी करती हुई नज़र आ रही हैं जिसमें उन्हें ज़बरदस्ती कुछ खिलाने की कोशिश हो रही है. पुलिस की पूछताछ में सांगवान ने इस बात को स्वीकार किया कि उसने सोनाली को जबरन ड्रग्स खिलाया था.   

सीसीटीवी की फुटेज के आधार पर पुलिस ने बताया कि ड्रग्स लेने के बाद सोनाली ने अपने कंट्रोल को खो दिया, जिसके बाद दोनों आरोपी उसे बाथरूम की तरफ ले गए और वहां दो घंटे तक रहे, इन दो घंटों के दौरान क्या हुआ इसका अभी कोई खुलासा नहीं हो पाया है. सोनाली फोगाट के शरीर पर चोट के निशानों को लेकर पुलिस का कहना है कि ये चोटें मौत की वजह नहीं बन सकती. वहीँ दोनों आरोपियों ने बताया है कि चोटों के यह निशान सोनाली की लाश को उठाते समय लगी हैं.

Read also: Somi Ali: इस पूर्व प्रेमिका ने सलमान खान को बताया ‘सेडिस्ट’

गोवा के आईजीपी ने बताया कि आरोपितों ने सोनाली के ड्रिंक में सिंथेटिक ड्रग का इस्तेमाल किया है. अभी इस बात का पता लगाया जायेगा कि वह सिंथेटिक ड्रग कौन सा था, फॉरेंसिक एक्सपर्ट को इसकी जांच के लिए बुलाया गया है. टीम को मौके से मिले सभी साक्ष्य सौंप दिए गए हैं. IGP ने बताया कि 24 घंटों के अंदर पुलिस आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी. आईजीपी ने कहा कि मौत का मुख्य कारण ड्रग्स का सेवन ही मालूम पड़ती है. पूछताछ में यह जानकारी भी सामने आयी पैसे के लेनदेन का भी मामला हो सकता है.

Exit mobile version