Exclusive: सोेनाली फोगाट की इकलौती बेटी को जान का खतरा, 110 करोड रुपये के संपत्ति की मालकिन है यशोधरा

नेशनलExclusive: सोेनाली फोगाट की इकलौती बेटी को जान का खतरा, 110 करोड...

Date:

नई दिल्ली। माता-पिता का साया सिर से उठ जाने के बाद परिजनों ने 15 वर्षीय इकलौती बेटी यशोधरा की जान को  खतरा बताया है। यशोधरा के पिता की मौत छह साल से रहस्य है और अब मां सोनाली फोगाट की हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया। यशोधरा की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए परिजन पुलिस अधीक्षक से मिलेंगे। सोनाली फोगाट के ताऊ कुलदीप फोगाट ने कहा कि एसपी से मिलकर यशोधरा की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मी दिए जाने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि सोनाली फोगाट की हत्या का षड्यंत्र रचने वाला आरोपी बेटी यशोधरा के लिए खतरा है। संपत्ति हड़पने के लिए वह एक और हत्या की साजिश कर सकता है। परिजनों ने यशोधरा को हॉस्टल के बजाय घर पर रखने का फैसला किया है। यशोधरा को उसकी मर्जी के अनुसार दादी या नानी के पास रखा जाएगा। इस बारे में एक सितंबर को सोनाली की तेरहवीं के बाद फैसला होगा। वहीं यशोधरा के 21 साल का होने तक उसके परिजन केयर टेकर बन कर रहेंगे।

भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट की 110 करोड़ की संपत्ति है। इस संपत्ति की हकदार उनकी इकलौती बेटी यशोधरा है। ताऊ कुलदीप फोगाट के अनुसार सोनाली के नाम उसके पति संजय के हिस्से की करीब 13 एकड़ जमीन है। छह एकड़ में फार्म हाउस और रिजॉर्ट बना हुआ है। सिरसा रोड व राजगढ़ रोड बाईपास में गांव ढंढूर की इस जमीन की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये प्रति एकड़ है। करीब 96 करोड़ रुपये की जमीन के अलावा रिजॉर्ट की कीमत छह करोड़ है। संत नगर में करीब तीन करोड़ का घर और दुकानें हैं। सोनाली के पास स्कॉर्पियो सहित तीन लग्जरी गाड़ियां हैं। 

Read also: शर्मनाक ! थाने में भिड़ गए इंस्पेक्टर और दरोगा,जमकर हुई हाथापाई और गाली-गलौज

परिवार के लोग गुरुग्राम में दो फ्लैट सोनाली फोगाट के बता रहे हैं। हालांकि इनके दस्तावेजों के बारे में अभी पूरी जानकारी नहीं है। परिजनों के मुताबिक करीब 110 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति सोनाली फोगाट के पास है।
सोनाली फोगाट ने मई 2022 में ढंढूर से ढाणी तक इंटरलॉकिंग टाइल रोड का निर्माण कार्य उद्घाटन कराया था। उद्घाटन पत्थर पर पंचायत मंत्री देवेंद्र बबली, शहरी निकाय मंत्री डॉ, कमल गुप्ता, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सोनाली फोगाट का नाम अंकित है। यह सड़क सोनाली के फार्म हाउस के सामने से होते हुए दोनों हाईवे को जोड़ने का काम कर रही है। इस सड़क के बनने के बाद जमीन के दाम में तेजी से उछाल आया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related