सोनाक्षी सिन्हा इस समय कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण घर पर हैं और सभी फिल्मों की शूटिंग्स रुकी हुई हैं। लेकिन वो सोशल मीडिया की सहायता से फैंस से बातें करतीं रहती हैं और तस्वीरें पोस्ट करती रहतीं हैं। लेकिन इस समय वो किसी और बात को लेकर चर्चा में हैँ। दरअसल सोनाक्षी सिन्हा को लेकर एक खबर सामने आई है कि वो एक फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं।
ये फिल्म एक हॉरर कॉमेडी होने वाली है और इसको लेकर उन्होने काफी तैयारियां की हैँ। इसके अलावा पता चला है कि इस फिल्म में वो अभिनेता रितेश देशमुख के साथ नजर आएंगी। इसके पहले लीड रोल में ये सितारे कभी नहीं नजर आए हैं।
गौरतलब है कि ये फिल्म रॉनी स्क्रूवाला बना रहे हैं और खबरों की माने तो सोनाक्षी सिन्हा इस प्रोजेक्ट को साइन कर चुकीं हैं। हालांकि फिल्म को लेकर आधिकारिक ऐलान होना अभी बाकी है।
ये पहली बार होगा जब सोनाक्षी सिन्हा किसी हॉरर कॉमेडी का हिस्सा बनेंगी। अभिनेत्री को लेकर हमेशा से कहा जाता है कि उनका वजन काफी ज्यादा है लेकिन कुछ समय से वो इसपर मेहनत कर रहीं हैँ।

