एक दूजे के हुए सोनाक्षी और ज़हीर

एंटरटेनमेंटएक दूजे के हुए सोनाक्षी और ज़हीर

Date:

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा और उनके बॉय फ्रेंड जहीर इकबाल आज आधिकारिक रूप से विवाह बंधन में बंध गए, उनकी शादी स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत हुई. सात साल से रिलेशनशिप में रह रहे इस जोड़े ने मुंबई में सोनाक्षी के आवास पर साथ रहने की कसम ली और इसी के साथ पति-पत्नी के रूप में उनके सफर का एक नया अध्याय शुरू हुआ।

सिविल मैरिज के इस अंतरंग आयोजन में करीबी परिवार के सदस्य और दोस्त शामिल हुए। दबंग और लुटेरा जैसी फिल्मों में अपनी भूमिकाओं के लिए जानी जाने वाली सोनाक्षी सिन्हा अपने मुंबई स्थित आवास पर कई विवाह-पूर्व रस्मों और समारोहों के साथ इस दिन की तैयारी कर रही थीं।

जोड़े के विवाह के रिसेप्शन में सितारों की मौजूदगी की उम्मीद है, जो मुंबई के बैस्टियन में होगा। मेहमानों की सूची में कई बॉलीवुड हस्तियां, करीबी दोस्त और परिवार के सदस्य शामिल होने की उम्मीद है। मेहमानों में सोनाक्षी की हीरामंडी की सह-अभिनेत्री अदिति राव हैदरी और उनके मंगेतर, अभिनेता सिद्धार्थ भी शामिल थे, जो नवविवाहित जोड़े के साथ इस खास दिन को मनाने के लिए पहुंचे थे।

ज़हीर के पिता इकबाल रतनसी ने पहले पुष्टि की थी कि उनकी शादी हिंदू या मुस्लिम रीति-रिवाजों से नहीं बल्कि सिविल मैरिज होगी।” उन्होंने सोनाक्षी के इस्लाम धर्म अपनाने के बारे में किसी भी अटकल को खारिज करते हुए कहा, “वह धर्म परिवर्तन नहीं कर रही हैं, और यह पक्का है क्योंकि ये दिलों का मिलन है, और धर्म की इसमें कोई भूमिका नहीं है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...