Site icon Buziness Bytes Hindi

Live Gold and Silver Rate: सोना और चांदी की कीमत में बंपर गिरावट,आज ये है मेरठ में भाव

मेरठ। आज फिर सोना चांदी के दामों में बंपर गिरावट दर्ज की गई। आज चांदी के दाम 1270 रुपये प्रति किग्रा तक कम हुए। वहीं सोने के दाम भी 150 रुपये घट गए। आज कारोबारी सत्र शुरू होने पर सोना कल गुरुवार के बंद भाव 51,940 पर खुला। लेकिन चंद मिनटों में इसके दाम 150 रुपए गिर गए और यह 51790 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी भी सराफा बाजार खुलने के बाद 1270 रुपये प्रति किग्रा तक कम हुई और यह 60910 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गई। यानी आज दोनों धातुओं में गिरावट दर्ज की गई। इस समय सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए अच्छी खबर है। दोनों धातुओं में गिरावट से मेरठ सराफा बाजार में चहल पहल देखी जा रही है।

Read also: Gold-Silver Price: सोना चांदी के दामों में बड़ी गिरावट,जाने क्या है सराफा भाव

इस गिरावट के बाद माना जा रहा है कि सोना एक बार फिर से 50 हजार रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है और चांदी भी 60 हजार रुपये प्रति प्रति किलो के स्तर पर आएगी। ऐसा सराफा बाजार के व्यापारियों का मानना है। बता दें कि इस समय सोना अपने ऑलटाइम हाई से करीब पांच हजार सात सौ रुपये और चांदी 20 हजार रुपये तक सस्ती हो गई है। 

Read also: Sona-Chandi Latest Rates: चांदी की कीमत में आज उछाल,सोना भी हलका चमका, जानिए सराफा का हाल

गौरतलब है कि अवकाश के दिन इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोशिएशन की तरफ से सोना चांदी का दाम जारी नहीं किया जाता है। आज शुक्रवार को बाजार खुलने के बाद तुरंत ही दोनों धातुओं के दामों में कमी आई। आज शुक्रवार को सर्राफा बाजार का हाल पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन शुक्रवार जैसा ही रहा। इस कारोबारी सप्ताह के आज पांचवें और आखिरी दिन सोने और चांदी के दाम में गिरावट दर्ज की गई। वहीं अगर 14 से 24 कैरेट सोने के भाव की बात करें तो यह आज शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 150 रुपये सस्ता होकर 51790 रुपये हो गया। वहीं 23 कैरेट सोना 150 सस्ता होकर 50163 रुपये, 22 कैरेट वाला सोना 240 सस्ता होकर 47226 रुपये, 18 कैरेट वाला सोना 350 रुपये सस्ता होकर 38895 रुपये और 14 कैरेट वाला सोना 382 रुपये सस्ता होकर 30548 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया है।

Exit mobile version