Site icon Buziness Bytes Hindi

Sona-Chandi Latest Rates: चांदी की कीमत में आज उछाल,सोना भी हलका चमका, जानिए सराफा का हाल

मेरठ। आज सोमवार को सप्ताह के पहले दिन सोना चांदी के दामों में बदलाव आया है। चांदी की कीमत में जहां जोरदार उछाल दिखा वहीं सोना भी हल्का चमका। चांदी के दाम में आज मेरठ के सराफा बाजार में 330 रुपये प्रति किग्रा की वृद्धि हुई। जबकि सोने के दाम में 40 रुपये की मामूली बढ़ोत्तरी हुई है। आज सोना चांदी का सराफा भाव मेरठ में कारोबारी सत्र खुलने के बाद जारी किया गया। जिसमें 24 कैरेट सोने का दाम 40 रुपये की बढ़ोत्तरी के साथ 52,120 रुपये तक पहुंच गया। वहीं चांदी में 330 रुपये की तेजी आई और इस सफेद चमकीली धातु का रेट आज 63,590 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया। इससे पहले 27 मई को सोने के दाम में 60 रुपये की मामूली वृद्धि  हुई थी और इसका भाव 52080 रुपये तक पहुंच गया था। उसके बाद से सोने की कीमतें दो दिन तक स्थिर रही थी। जबकि गत 26 मई 2022  को सोने की कीमत में 350 रुपये की कमी आई थी और इसके दाम 52,020 रुपये तक पहुंच गए थे।

Read also: Meerut Petrol Price Today: आज भी पेट्रोल डीजल के दामों में मेरठ सहित देशवासियों को राहत,कंपनियों ने नहीं बढ़ाए दाम

बीते दस में सोने के भाव की बात करें तो सबसे अधिक सोने की कीमत 20 मई को बढ़ी थी। 20 मई 2022 को सोने के दाम में 330 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी आई थी। जिसके बाद सोने की कीमत 51740 रुपये प्रति दस ग्राम हो गई थी। 20 मई के बाद 23 मई 2022 को सोने के दाम में 290 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई थी। इस बढ़ोत्तरी के साथ सोने का दाम 52,030 रुपये प्रति दस ग्राम हो गया था। इस महीने सोना 54 हजार रुपये प्रति दस ग्राम तक भी पहुंच चुका है। सोना चांदी की मांग बाजार में बराबर बनी हुई है। शादी ब्याह का सीजन चलने के कारण मांग में तेजी आई है।

Exit mobile version