Site icon Buziness Bytes Hindi

”बेटा तुम्हारी ग्रह दशाा ठीक नहीं है,कुछ उपाय करना होगा”


”बेटा तुम्हारी ग्रह दशाा ठीक नहीं है,कुछ उपाय करना होगा”

कुछ इस तरह के मैसेज अब लोगों के फेसबुक चेट पर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर जीवन में परेशानी का उपाय बताकर बाबा लोग लोगों की जेब काटने के धंधे में लगे हैं। फेसबुक और सोशल मीडिया पर आजकल इस तरह के बाबाओं की बाढ़ आई हुई है। जो कि जीवन में परेशानी बताकर रुपये ऐेठने का काम कर रहे हैं।

मेरठ। सोशल मीडिया प्लेटफार्म वाट्सएप ग्रुपों और फेसबुक पेज पर ऐसे बाबाओं ने अपनी पैठ बनाई हुई है। जो कि सुबह ही प्रतिदिन का राशिफल भेज रहे हैं। इसके अलावा कौन सा ग्रह किस राशि में कब आ रहा है और कैसा रहेगा इसके बारे में भी जानकारियां इन बाबाओं द्वारा भेजे गए पोस्ट से सोशल मीडिया के ग्रुपों से मिल जाती हैं।

Read also: ट्विटर विवाद: सरकार सख्त, सोशल मीडिया प्लेटफार्म को देश के कानूनों को मानना ही होगा

एक युवा बेरोजगार के मोबाइल फोन की घंटी बजती हैं। दूसरी तरफ से आवाज आती है कि पंडित….रामशरण बोल रहा हूं। बेटा तुम्हारा गृह नक्षत्र ठीक नहीं चल रहा है। तुम्हें सफलता नहीं मिल रही। इस पर युवक उत्सुकता वश पूछ बैठता है इसका कोई उपाय बताए पंडित जी। पंडित जी युवक से कहते हैं कि ग्रह शांत करने के लिए पूजा करनी होगी। आप कराओगे तो काफी रुपये लगेंगे और यदि हम करेंगे तो सस्ते में हो जाएगी। हमारे खाते में रुपये भेज दो। इसके बाद पूजा शुरू की जाएगी। ग्रह की शांति के बाद सफलता मिलेगी।

इसी तरह शास्त्रीनगर निवासी एक व्यक्ति अपने बेटी का मेडिकल में एडमिशन के लिए काफी परेशान थे। वे एक ऐसे ही वाटसएप ग्रुप पर जुड़े। जिसमें धार्मिक पोस्ट के अलावा जन्मकुंडली और समस्याओं का सामाधान बताया जाता था। उसका संपर्क ग्रुप में एक तथाकथित पंडित से होता है। पंडित ने मेरठ में अपनी दुकान का पता बताया तो बेटी की सफलता के लिए बेचारे वहां पर पहुंचे। बेटी के एडमिशन में आ रही बाधाओं को पंडित ने ग्रह,नक्षत्र का दोष बताते हुए पूजा पाठ की पूरी लिस्ट ही थमा दी। पूजा पाठ में जो खर्च आएगा उसे भी बताया। 10 हजार रुपये पहली किस्त जमा कर दी जाती है। लेकिन इसके बाद भी कोई सफलता नहीं मिली।

Read also: एप्पल ऐप स्टोर पर बने रहने के लिए सोशल मीडिया नेटवर्क टम्बलर ने किए नए बदलाव

सोशल मीडिया पर पनप रहा तंत्रमंत्र का नया कारोबार :

इसी तरह जिले में इन दिनों सोशल मीडिया के माध्यम से तंत्रमंत्र का एक नया कारोबार पनप रहा है। सोशल मीडिया पर कुंडली देख पूजन के तरीके बताए जा रहे हैं। इसके बाद वसूली का खेल शुरू करते है। किसी से पूजा के नाम पर पैसा वसूले जाते हैं तो किसी को टिप्स बताने के नाम पर रुपये लिए जाते हैं। तंत्रमंत्र के नाम पर चल रहे कारोबार पर पुलिस भी सतर्क हो गई है। इसके लिए गुप्त रूप से टीमों को तैनात किया गया है। एसपी सिटी विनीत भटनागर का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ठगी की ऐसी कोई शिकायत अभी तक नहीं आई है। अगर ऐसी शिकायत किसी थाने में आती है तो उसकी जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version