Site icon Buziness Bytes Hindi

सोमवती अमावस्या 2022 : हरिद्वार के घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़, 27.60 लाख लोग लगा चुके गंगा में डुबकी

हरिद्वार। आज सोमवती अमावस्‍या और शनि अमावस्या के के वसर पर उत्‍तराखंड के हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा है। पुलिस के अनुसार अब तक 27.60 लाख लोग सिर्फ ​हरिद्वार के गंगा घाटों पर डुबकी लगा चुके हैं। जबकि ऋषिकेश के अलावा अन्य गंगा घाटों पर भी श्रद्धालुओं का रेला लगा हुआ है। तड़के तीन बजे से डुबकी लगान का सिलसिला शुरू हुआ जो अभी तक जारी है। हरिद्वार और ऋषिकेश के गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जमा है। गंगा के घाटों पर स्‍नान और दान का क्रम जारी है। इससे पहले रविवार को दिन में दोपहर को 2 बजे से भीड़ लगनी शुरू हुई जो कि पूरी रात जारी रही और आज अभी तक भी लोगों का आना जारी है। 

Read also: Sona-Chandi Latest Rates: चांदी की कीमत में आज उछाल,सोना भी हलका चमका, जानिए सराफा का हाल

इससे पहले सोमवती अमावस्या के अलावा वीकेंड के मौके पर चारधाम यात्रा के चलते हरि के द्वार में कल रविवार को श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ता रहा। आज सोमवती अमावस्या पर हरिद्वार की हरकी पैड़ी समेत अन्य गंगा घाटों पर बड़ी संख्या में आस्था की डुबकी लगाने को लोगों का सैलाब उमड़ा। स्‍नान के बाद श्रद्धालु ने मां मनसा देवी के दर्शन किए। वहां भी श्रद्धालुओं की भीड़ लगी हुई है। स्नान के पश्चात श्रद्धालुओं ने मंदिरों में पूजा-अर्चना की। रविवार को दोपहर दो बजकर 54 मिनट के बाद अमावस्या की तिथि शुरू हो गई। इसके बाद से गंगा के घाटों पर श्रद्धालुओं की संख्या बढ़नी शुरू हुई। आज सोमवार को सोमवती अमावस्या के दिन गंगा स्नान करना काफी पवित्र और पुण्य माना जाता है। सोमवती अमावस्या के चलते हाईवे और संपर्क मार्गों पर वाहनों के दबाव से जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई।  रहा।

Exit mobile version