Site icon Buziness Bytes Hindi

Somi Ali: इस पूर्व प्रेमिका ने सलमान खान को बताया ‘सेडिस्ट’

बॉलीवुड की पूर्व पाकिस्तान एक्ट्रेस सोमी अली को सलमान खा पहला प्यार बताया जाता है, सलमान खान के इसी पूर्व पहले प्यार ने एक बार फिर बॉलीवुड के भाईजान पर बहुत गंभीर आरोप लगाया है. सोमी अली ने सलमान खान को सेडिस्ट बताया है, बता दें कि सलमान खान कि एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी सोमी अली ने कोई पहली बार सलमान खान पर आरोप नहीं लगाए हैं. 

पाकिस्तान से आकर भारत में अपना फ़िल्मी कैरियर शुरू करने वाली सोमी अली का सलमान खान के साथ अफेयर कई सालों तक चला था लेकिन शादी की बात परवान नहीं चढ़ पायी थी और दोनों  के रास्ते अलग हो गए. सोमी अली ने इसके बाद सलमान खान और भारत से पूरी तरह मुंह मोड़ लिया था और अमेरिका जाकर बस गयी। अब सोमी अली ने सलमान खान को सेडिस्ट बताकर एक नई बहस छेड़ी है, वैसे जहाँ तक मारपीट की बात है तो ऐश्वर्या राय के मामले में भी कुछ इसी तरह की बातें हुई थीं, सलमान और ऐश्वर्या के रिश्ते टूटने की वजह यही बताई जा रही थी कि सलमान खान ऐश्वर्या से मारपीट करते हैं. 

Read also: Raju Srivastava: बहुत जल्द मनोरंजन की दुनिया में लौटेंगे राजू, पत्नी को भरोसा

सोमी अली ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर सलमान खान को औरतों संग मारपीट करने वाला बताया. सोमी अली ने कहा कि ऐसा सिर्फ मेरे साथ ही नहीं बल्कि कई और भी नाम हैं. सोमी अली ने कहा कि आप लोगों को इसका अंदाज़ा नहीं है कि सलमान खान सैडिस्टिक है, मानसिक रूप से बीमार है. सलमान के इस पहले प्यान ने इससे पहले भी कई गंभीर आरोप लगाए थे, सोमी अली ने अपने एक इंटरवीएस में सलमान खान पर धोखा देने का आरोप लगाया था.

Exit mobile version