कोरोना के खौफ से सोमवार को मिली थोड़ी राहत

उत्तराखंडकोरोना के खौफ से सोमवार को मिली थोड़ी राहत

Date:

205 नये कोरोना संक्रमित मिले, 6 की मौत
पांच महीने के बाद संक्रमितों की संख्या में कमी

देहरादून। कोरोना के खौफ में गुजरे कई महीनों के बाद सोमवार का दिन थोड़ा राहत भरा रहा। सोमवार को उत्तराखंड राज्य में 205 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। उत्तराखंड में गुजरे दो अगस्त को सबसे कम 146 नये कोरोना संक्रमित मिले थे। इसकेे बाद से संक्रमण तेजी से बढ़ता रहा और आंकड़े खौफ पैदा करते रहे। पांच महीनों के बाद सोमवार को दूसरा सबसे कम कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं ब्रिटेन से राज्य में आए सात लोगों में संक्रमण की पुष्टि के बाद उनके सैंपल वायरोलाॅजी लैब पुणे भेज दिए गए हैं। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा कि इन मरीजों में कोरोना का पुराना वायरस है या नया स्ट्रेन।

सोमवार को उत्तराखंड राज्य में कोरोना के 205 नए मरीज मिलने के साथ कोरोना संक्रमितों की संख्या 89850 हो गई है। वहीं आज 6 कोरोना संक्रमितों की मौत हो जाने के बाद संक्रमण से जान गंवाने वालों की संख्या 1489 हो गयी है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार देहरादून में 83, नैनीताल में 36, हरिद्वार में 20, यूएस नगर में 17, चम्पावत में 13, उत्तरकाशी में 12, पौड़ी गढ़वाल में 8, चमोली में 7, बागेश्वर में 4, पिथौरागढ़ में 3, टिहरी में 2, मरीजों में कोरोना वायरस का संक्रमण मिला है। राज्य के विभिन्न अस्पतालों से 305 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किये जाने के साथ ही ठीक होने वाले कुल मरीजों की संख्या 81688 हो गई है। रिकवरी रेट 90.92 प्रतिशत और संक्रमण दर 5.18 प्रतिशत चल रही है। वहीं राज्य में 16 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव करने और कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन करने के लिये लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...