केंद्रीय जांच एजेंसियों के दबाव में पार्टी छोड़ रहे कुछ नेता

फीचर्डकेंद्रीय जांच एजेंसियों के दबाव में पार्टी छोड़ रहे कुछ नेता

Date:


केंद्रीय जांच एजेंसियों के दबाव में पार्टी छोड़ रहे कुछ नेता

  • सिद्धू ने ईडी सहित केंद्रीय जांच एजेंसियों पर लगाये आरोप

चंडीगढ़। मंगलवार को केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मौजूदगी में कांग्रेस विधायक फतेह सिंह बाजवा और श्री हरगोबिंदपुर साहिब सीट से बलविंदर सिंह लड्डी भाजपा में शामिल हो गए। वहीं शिअद नेता गुरतेज सिंह गुंधियाना, कमल बख्शी, मधुमीत, जगदीप सिंह धालीवाल, राजदेव खालसी और पूर्व क्रिकेटर दिनेश मोंगिया ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। इसको लेकर पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि केंद्रीय जांच एजेंसियों के दबाव में आकर कुछ नेता पार्टी छोड़ रहे हैं।

Read also: महिला आयोग ने कर्नाटक कांग्रेस विधायक के दुष्कर्म वाले बयान की निंदा की (लीड1)

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने नेताओें के दल-बदल करने को लेेकर केंद्रीय जांच एजेंसियों पर आरोप लगाया है। सिद्धू का कहना है कि नेता ईडी और दूसरी केंद्रीय जांच एजेंसियों के दबाव में कुछ नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं। कांग्रेस की ओर से केंद्र की मोदी सरकार पर केंद्रीय जांच एजेंसिंयों के दुरूपयोग करने का आरोप पहले से ही लगाया जाता रहा है। यह पहली बार है कि किसी कांग्रेसी नेता ने पार्टी छोड़कर जाने वाले नेताओं के पीछे भी केंद्रीय जांच एजेंसियों का हाथ बताया हो।

पंजाब में खुद को सुपर सीएम साबित करने में जुटे नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब चुनाव से पूर्व ‘मुफ्त घोषणा’ करने वाले राजनीतिक दलों सहित पंजाब के सीएम चन्नी पर निशाना साधते हुए कहा कि मुफ्त देने की घोषणाएं राज्य के आर्थिक हालात को देखते हुए की जानी चाहिये।

Read also: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव : भाजपा को अमित शाह की रणनीति पर है भरोसा

पंजाब में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस नेतृत्व पर सीएम का चेहरा का ऐलान करने की मांग पुरजोर तरीके से उठाने वाले सिद्धू का कहना है कि बिना दुल्हे के बरात कैसे निकलेगी। पंजाब के लोग जानना चाहते हैं कि सीएम चेहरा कौन होगा। गौरतलब है कि कांग्रेस नेतृत्व सामूहिक रूप से चुनाव लड़ने और बाद में सीएम तय करने का ऐलान कर चुकी है। वहीं पंजाब का सीएम बनने की चाह मन में लिये नवजोत सिंह सिद्धू अपने नाम पर मुहर लगते देखने को बेताब हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related