Site icon Buziness Bytes Hindi

Pakistan सेना के काफिले पर आत्मघाती हमला, 21 के मारने की आशंका

कराची। अफगानिस्तान की सीमा से लगी पाकिस्तान के अशांत खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में एक आत्मघाती हमलावर ने पाकिस्तानी सेना के काफिले पर हमला कर दिया। हमले में कम से कम 21 सैनिकों के मारे जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि अभी इसकी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं हो पाई है। लेकिन सूत्रों के अनुसार हमला काफी घातक था। जिसमें कई वाहनों के परखच्चे उड़ गए हैं। वहीं हमले में घायल पाक सैनिकों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हमलावर ने खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के उत्तरी वजीरिस्तान में मीर अली बाइपास रोड पर सेना के वाहन को निशाना बनाया।

सूत्रों के मुताबिक हमले में कम से कम दो दर्जन से अधिक सैनिक घायल हुए हैं और उन्हें तत्काल एक सैन्य प्राथमिक उपचार केंद्र में भर्ती कराया है। सभी घायलों की स्थिति स्थिर बताई है। हाल में तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान द्वारा संघर्ष विराम करने के बावजूद जनजातीय जिलों में आतंकवादियों द्वारा सुरक्षाबलों पर हमलों में तेजी आई है। इससे पाकिस्तान सेना खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। इससे पहले नौ अगस्त को उत्तरी वजीरिस्तान के जनजातीय जिले में भी एक आत्मघाती हमले में कम से कम चार पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। जबकि हमले में सात अन्य घायल हो गए थे। इसी के साथ चार जुलाई को इसी इलाके में सुरक्षा बलों के काफिले पर एक आत्मघाती हमलावर ने हमला किया था। जिसमें कम से कम 10 सुरक्षाकर्मी घायल हो गए थे।

Exit mobile version