सोने और चांदी में नरमी

फीचर्डसोने और चांदी में नरमी

Date:

देश के सर्राफा बाज़ारों में सोने और चांदी की कीमतों में नरमी आयी है। दिल्ली के बुलियन मार्केट में सोने का भाव 50 रुपये घटकर 63,150 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पिछले कारोबारी सत्र में सोना 63,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था। आज चांदी की कीमत में भी 450 रुपये की गिरावट आयी है और सफ़ेद धातु का दाम 76,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है।

इंडियन बुलियन ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA ) की वेबसाइट से मिली जानकारी के मुताबिक 22 कैरेट के सोने का दाम 60,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 20 कैरेट सोने का रेट 55,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 50,500 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वायदा कारोबार की बात करें तो बुधवार को सोने का भाव 116 रुपये उछलकर 62,295 रुपये प्रति 10 ग्राम पहुँच गया। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर फरवरी आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध की कीमत 116 रुपये की तेजी के साथ 62,295 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। फरवरी आपूर्ति वाले सोने के अनुबंध में 10,371 लॉट का कारोबार हुआ। बुलियन मार्केट के जानकारों के मुताबिक कारोबारियों ने अपनी मौजूदा स्थिति बनाए रखने को तरजीह दी है जिससे सोने की कीमतों में बढ़ोतरी हुई।

इंटरनेशनल मार्केट की बात करें तो वहां भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट दर्ज हुई है। 24 कैरेट का गोल्ड 2,030 डॉलर प्रति औंस और सिल्वर 23.04 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेड की ओर से जब ब्याज दर कम किए जाने के संकेत दिए गए थे, सोने और चांदी की कीमत में जबरदस्त तेजी देखी जा रही थी। माना जा रहा था कि ब्याज दर कम होने के फैसले के बाद सोने में और तेजी देखने को मिल सकती है लेकिन फिलहाल फेड ने इस फैसले को अभी होल्ड पर रखा है और इसलिए सोने और चांदी के भाव अभी हलके उतार चढाव में दिख रहे हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...