लखनऊ। प्रदेश में निकाय चुनाव तैयारी में कांग्रेस अभी से जोर शोर से जुट गई है। इस कड़ी में आज गुरुवार को पिछले निकाय चुनाव में जीते प्रत्याशियों की बैठक बुलाई। बैठक की अगुवाई विधायक और प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी ने की। इस दौरान संगठन महासचिव दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव बैठक मौजूद में रहे कांग्रेस डिजिटल मीडिया संयोजक और प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने बताया कि आने वाले निकाय चुनाव में कांग्रेस की क्या रणनीति रहेगी, इस पर चर्चा हुई। जीते हुए प्रत्याशियों ने अपना पुराना अनुभव साझा किया। इस दौरान धरातल की राजनीतिक स्थिति को बयां किया। बैठक में जीते हुए प्रत्याशियों से फीडबैक फॉर्म भराया गया। जिसमें मौजूदा मुद्दे, पार्टी की चुनाव में रणनीति और अन्य जानकारियां एकत्र की गई।
Also Read : UP Political News: आज़मगढ़ पर अंततः Dharmendra Yadav का नाम हुआ फाइनल
अंशू ने बताया कि बैठक में एक प्रेजेंटेशन दिखाया गया। जिसमें पुराने चुनाव में कांग्रेस की अन्य पार्टियों की तुलना में स्थिति ,आगामी चुनाव को जीतने के लिए कैसे मुद्दों पर काम करना है इसका विवरण शामिल था। मौजूदा समय में सोशल मीडिया और डाटा का महत्व समझते हुए इन पर काम करने निर्णय लिया। इसके लिए लोकल स्तर पर वॉर रूप बनाने का निर्णय लिया है। प्रवक्ता अंशू अवस्थी ने निकाय चुनाव के लिए पार्टी की टिकट वितरण प्रक्रिया के बारे में बताया कि निकाय चुनाव टिकट में नयी प्रक्रिया अपनायी है।
एक 16 पन्नों का विस्तृत फॉर्म वितरण किया है। जिसमें चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति को नामांकन के लिए कई जानकारियां भरनी होंगी। जैसे कि अपने इलाके के 300 समर्थकों की सूची, अपने क्षेत्र के राजनीतिक, गैर राजनीतिक लोगों का विवरण इत्यादि। दो दिवसीय नव संकल्प कार्यशाला के मौके पर निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की डाटा टीम ने प्रेजेंटेशन दी थी। इस सिलसिले में दो महीने चौथी बैठक है।
