तो सरेंडर करने वाले निहंगों को भी छुड़ा लायेंगे…

फीचर्डतो सरेंडर करने वाले निहंगों को भी छुड़ा लायेंगे…

Date:


तो सरेंडर करने वाले निहंगों को भी छुड़ा लायेंगे…

  • निहंग जत्थेबंदियों ने दी चेतावनी, किसी औैर की गिरफ्तारी का प्रयास न करें पुलिस

सोनीपत। सिंधु बार्डर पर पंजाब निवासी लखबीर सिंह की हत्या के मामले में चार निहंगों के सरेंडर करने के बाद पुलिस इस मामले मंे अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। इसी बीच निहंग जत्थेबंदियों ने पुलिस को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि इस मामले में और गिरफ्तारी करने का प्रयास किया गया तो हम सरेंडर कर चुके चार साथियोें को भी छुड़ा लायेंगे।

Read also: निर्वेर खालसा-उड़ना दल ने ली लखबीर की हत्या की जिम्मेदारी

लखबीर हत्याकांड में शनिवार शाम को भगवंत सिंह और गोबिंदप्रीत सिंह के सरेंडर किये जाने के बाद अब तक इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। अब सिंधु बार्डर पर बैठे निहंग जत्थेबंदियों ने और किसी का सरेंडर कराने या गिरफ्तारी करने का प्रयास करने पर हरियाणा पुलिस को चेतावनी दी है। निहंग बाबा राजा राम सिंह का कहना है कि अगर पुलिस ने किसी और को गिरफ्तार किया तो हमारे जो चार बंदे अंदर हैं हम उन्हें भी बाहर निकाल लायेंगे।

Read also: सिंघु बाॅर्डर पर हत्याः एक आरोपी ने किया सरेंडर

वहीं बाबा अमनदीप सिंह का कहना है कि गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने वालों को यही सजा मिलेगी। इस मुद्दे पर निहंग जत्थेबंदियां कोई समझौता नहीं करेंगी। 2015 से हो रही बेअदबी के मामलों में कार्रवाई न किये जाने के कारण हमारे साथियों को मजबूरन बेअदबी करने वालों को सजा देनी पड़ी। भाजपा किसानों को कुचले तो ठीक मगर हम कोई सजा दें तो कानून के सवाल उठाये जाते हैं। लखबीर सिंह दुष्ट था और उसे सही सजा दी गई। उसको दी गयी सजा को किसी जाति या धर्म के साथ नहीं जोड़ना चाहिए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...