तो भारत का हाल भी अफगानिस्तान जैसा हो जायेगा…

मेरठ रीजनतो भारत का हाल भी अफगानिस्तान जैसा हो जायेगा…

Date:


तो भारत का हाल भी अफगानिस्तान जैसा हो जायेगा…

प्रवीण तोगड़िया ने की तबलीगी जमात और दारुल उलूम देवबंद पर प्रतिबंध लगाने की मांग

कहा, कम हो रही हिंदुओं की संख्या के बारे में भी सोचे सरकार

मेरठ। तबलीगी जमात और दारुल उलूम देवबंद पर यदि प्रतिबंध नहीं लगाया गया तो देश में गृह युद्ध जैसे हालात बन जाएंगे। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय बजरंग दल के अध्यक्ष डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा, यदि सरकार इन पर प्रतिबंध लगाने की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाती तो हिंदू जाग उठेगा और खुद ही इन पर प्रतिबंध लगा देगा।

बुधवार को मेरठ आए डाॅ. प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि पहले राजनीतिक दलों में धर्मनिरपेक्ष दिखाने की स्पर्धा थी। मगर आज जो मैं हिंद, मैं हिंदू की स्पर्धा हो रही है यह हिंदुत्व की जीत है। आज सभी राजनीतिक पार्टियां हिंदुत्व की बात कर रही हैं। काशी काॅरिडोर के लोकार्पण को लेकर तोगड़िया ने कहा कि हमें चाॅकलेट मत बांटो। काशी विश्वनाथ का भव्य मंदिर और कृष्ण जन्म भूमि मंदिर से ही हमें संतोष मिलेगा। तोगड़िया ने कहा कि सरकार को लगातार घटती जा रही हिंदुओं की संख्या के बारे में भी सोचना पड़ेगा।

प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि एक समय हमारा देश संपन्न हुआ करता था लेकिन मुस्लिम देशों से आए डकैतों ने देश को लूटा। आज भी वैसे ही हालात हं और यदि सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए और हिंदू नहीं जागा तो हमें वैसा ही मंजर फिर देखना होगा। मथुरा में कृष्ण मंदिर बनाने की मांग करने वाले तोगड़िया ने अनेक बार दारुल उलूम का जिक्र करते हुए निशाना साधा। तोगड़िया ने तबलीगी जमात पर रोक न लगाये जाने पर भारत का हाल भी अफगानिस्तान जैसा होने की बात कही।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related