Site icon Buziness Bytes Hindi

तो इसलिए सुनील गावस्कर कभी नहीं बने क्रिकेट कोच


तो इसलिए सुनील गावस्कर कभी नहीं बने क्रिकेट कोच

नई दिल्लीः दस हजार टेस्ट रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज और भारत के सबसे महान टेस्ट ओपनर गावस्कर की कोचिंग से भारत चूक गया। गावस्कर ने 1987 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया, लेकिन कोचिंग की ओर कभी झुकाव नहीं हुआ। उन्होंने विभिन्न प्रकाशनों के लिए कॉलम लिखे और अपने अद्भुत क्रिकेट कौशल का बहुत उपयोग किया और फिर क्रिकेट कमेंट्री की दुनिया में प्रवेश किया जहां वे छा गए। लिटिल मास्टर ने समझाया कि वह कोच के रूप में कभी भी अच्छे फिट क्यों नहीं होते।

गावस्कर ने द एनालिस्ट यू-ट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, “जब मैं खेल खेल रहा था तब भी मैं क्रिकेट को बहुत ज्यादा नहीं देखता था। अगर मैं आउट होता, तो मैं बहुत रुक-रुक कर मैच देखता। मैं थोड़ी देर देखता, फिर चेंज रूम के अंदर जाता, कुछ पढ़ता या पत्रों आदि का उत्तर देता और फिर बाहर आकर थोड़ा बहुत मैच फिर से देख लेता। तो, मैं गेंद-दर-गेंद पर नजर रखने वाला नहीं था, जैसे कि जीआर विश्वनाथ हैं। वे लोग हर गेंद पर पैनी नजर रखते थे। और यदि आप कोच या चयनकर्ता बनना चाहते हैं, आपको गेंद-दर-गेंद पर नजर रखनी होगी। और इसलिए, मैंने कभी इसके बारे में सोचा भी नहीं था कि कोचिंग मेरे लिए सही रहेगी।”

गावस्कर ने कहा, “इसके बावजदू मैं कहूंगा कि लोग मेरे पास सीखने के लिए आते थे। सचिन, राहुल द्रविड़, गांगुली, सहवाग और लक्ष्मण के साथ जानकारी का आदान-प्रदान करने में बहुत खुशी हुई …मैं थोड़ी बहुत मदद करने के लिए तो हमेशा तैयार हूं लेकिन पूर्णकालिक आधार पर, ऐसा कुछ नहीं है जो मैं कर सकता हूं।”

Exit mobile version