तो मुझे हिंदुत्व का मतलब समझा दें….

फीचर्डतो मुझे हिंदुत्व का मतलब समझा दें….

Date:


तो मुझे हिंदुत्व का मतलब समझा दें….

  • सलमान खुर्शिद ने कहा, किताब लिखकर बतायें की हिंदुत्व कितना उदार और अच्छा है

नई दिल्ली। सलमान खुर्शीद द्वारा लिखित किताब ‘सनराइज ओवर अयोध्या, नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स’ बुधवार को लाॅच होने के साथ ही विवादों में घिर गयी है। इस किताब में सलमान खुर्शीद ने हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकी संगठनों की ‘जिहादी सोच’ से की है। इसको लेकर जहां भाजपा ने सलमान की सोच को गलत बताते हुए निंदा की है वहीं सलमान विभिन्न तर्क देकर अपनी बात पर डटे हुए हैं।

Read also: सलमान खुर्शीद ने सनराइज ओवर अयोध्या में कहा, अयोध्या पर कोर्ट का फैसला सही

सलमान खुर्शीद ने एक इंटरव्यू में साफ कहा कि यदि मुझे हिंदुत्व का अर्थ नहीं पता तो वह मुझे बताते क्यों नहीं। इतने समय से सरकार संभाल रही भाजपा बताये की हिंदुत्व का मतलत लिचिंग, आग लगाना है कि नहीं? यदि नहीं है तो ऐसा करने वाले लोग कौन हैं यह भाजपा बताये। क्या वह कह सकते हैं कि हिंदुत्व किसी को दुख-कष्ट नहीं देता। सलमान ने तीखे तेवर दिखाते हुए कहा कि इनके (भाजपा) अंदर सिर्फ दूसरों पर अंगुली उठाने की हिम्मत है। सलामन का कहना है कि मैंने अपनी किताब में हिंदू धर्म को नहीं बल्कि हिंदुत्व का जिक्र किया है। अगर उनमें अपनी बात कहने की हिम्मत है तो किताब लिखकर बताये की हिंदुत्व कितना उदार और अच्छा है। हिंदुत्व का सनातन धर्म से क्या रिश्ता है। उन्होंने कहा कि संतकबीर और महात्मा गांधी क्या हिंदू नहीं थे। सलमान ने कहा कि सच को बोलना ही चाहिये।

Read also: देश में फूट डालो और राज करो की मानसिकता खतरे में : दिग्विजय सिंह

गौरतलब है कि सलमान खुर्शीद ने राम मंदिर-बाबरी विवाद में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को सही बताते हुए कहा है कि भले ही कुछ लोग इस फैसले से सहमत न हों लेकिन हमें इसके साथ समायोजन करने की आवश्यकता है। खुर्शीद ने अपनी किताब में कांग्रेस के उन नेताओं पर भी सवाल उठाये हैं जो साफ्ट हिंदुत्व की बात करते हुए पाटी नेतृत्व की जनेऊधारी पहचान की वकालत करते हैं। खुर्शीद का कहना है कि उन नेताओं को कांग्रेस की छवि अल्पसंख्यक समर्थक पार्टी बनने पर मलाल होता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...