Site icon Buziness Bytes Hindi

तो क्या सोनिया भी आईएसआई एजेंट हैं…


तो क्या सोनिया भी आईएसआई एजेंट हैं…

चंडीगढ़। पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के संबंधों को लेकर पंजाब कांग्रेस के नेता सवाल उठा रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने अरूसा को आईएसआई का एजेंट बताया तो पूर्व सीएम ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अरूसा आलम का फोटो पोस्ट कर पूछा, क्या यह भी आईएसआई एजेंट हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोनिया गांधी ही नहीं बल्कि भारत की अनेक हस्तियों के साथ अरूसा आलम के फोटो पोस्ट कर कांग्रेस नेताओं के मुंह पर ताला जड़ दिया है।

Read also: जी-23 पर पलटवार करते हुए बोलीं सोनिया गांधी- मैं ही पार्टी की स्थायी अध्यक्ष हूं

कांग्रेस छोड़ने वाले पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने नयी पार्टी बनाने का ऐलान करते हुए भाजपा से गठबंधन की संभावना क्या व्यक्त की, पंजाब कांग्रेस के नेताओं ने उनपर हमला बोल दिया। कैप्टन की पाकिस्तानी महिला मित्र अरूसा आलम को आईएसआई का एजेंट बताते हुए |

पंजाब के उप मुख्यमंत्री सुखविंदर रंधावा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के मुख्यमंत्री रहने के दौरान अरूसा आलम के भारत में आने और सरकारी आवास में रहने पर सवाल उठाये थे। डिप्टी सीएम ने कहा कि अरूसा आलम के आईएसआई से संबंधों की जांच करने के लिये आदेश दिये गये हैं।

Read also: जम्मू-कश्मीर में अल्पसंख्यकों को स्पष्ट रूप से निशाना बनाया गया : सोनिया गांधी

इसके जवाब में अमरिंदर सिंह ने कहा की अरूसा आलम को लेकर 2007 में जब राॅ और आईबी ने जांच की थी तो उस वक्त केंद्र में कांग्रेस की अगुवाई में यूपीए सरकार सत्ता पर काबिज थी। अब अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, मुलायम सिंह यादव, सुषमा स्वराज व सेना के कई पूर्व अधिकारियों के साथ अरूसा आलम की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने यह सवाल भी दागा की क्या यह सभी लोग (अरूसा के साथ फोटो मेें मौजूद ) भी आईएसआई के एजेंट हैं। पूर्व सीएम ने कहा, यदि इस वक्त भारत-पाक के बीच वीजा बैन न होता तो मैं अरूसा को भारत बुला लेता।

Exit mobile version