ललितपुर। प्रदेश में एक थानाध्यक्ष की घटिया हरकत से खाकी एक बार फिर से शर्मसार हो गई। गैंगरेप का शिकार हुई किशोरी को थाना परिसर में बने कमरे में बुलाकर थानाध्यक्ष ने दुष्कर्म किया। घटना थाना पाली की है। इस मामले में किशोरी के बयान दर्ज किए गए हैं। पूरा मामला चाइल्ड लाइन की काउंसलिंग के दौरान ही खुल सका। एसपी ने मामला संज्ञान में आने के बाद थानाध्यक्ष को निलंबित कर दिया। वहीं एसओ के अलावा चार अन्य युवकों पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया है।
पाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला निवासी किशोरी के परिजनों ने बताया कि चार युवक उनकी बेटी को भोपाल ले गए। जहां पर उसे स्टेशन के पास छिपाकर रखा था। चारों युवक किशोरी के साथ दुष्कर्म करते रहे। इसकी शिकायत एसपी से की गई तो थाना पुलिस को निर्देश दिए कि किशोरी को तल्काल बरामद करें।
Also read: यूपी की लड़की से चलती कार में गैंगरेप
इसके बाद आरोपी खुद ही किशोरी को लेकर उसकी मौसी के यहां पहुंचे और कहा कि वह भटक गई थी। थानाध्यक्ष तिलकधारी ने किशोरी के बयान दर्ज करने के बाद उसको थाना परिसर में बने कमरे में ले गया और वहां दुष्कर्म किया। किशोरी को चाइल्ड लाइन ने जब काउंसलिंग के लिए बुलाया तो पूरा मामला खुलता चला गया।
