Site icon Buziness Bytes Hindi

तो इस वजह से इलाज के लिए अमरीका नहीं जा पाएंगे संजय दत्त


तो इस वजह से इलाज के लिए अमरीका नहीं जा पाएंगे संजय दत्त

बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त फेंफड़ों के कैंसर का इलाज कराने अमेरिका जाने वाले हैं। बताया जाता है कि हाल ही में अस्पताल में भर्ती होने के दौरान हुई जांच में उन्हें कैंसर होने की पुष्टि हुई है। संजय दत्त की पत्नी मान्यता और उनके दोनों बच्चे फिलहाल दुबई में हैं। उनके घर पहुंचे करीबी दोस्त ने बताया, ”संजय दत्त आशान्वित हैं कि कैंसर ठीक हो सकता है। उन्हें तत्काल इलाज की जरूरत है।”

संजय दत्त को फेफड़ों में कैंसर है। लेकिन इलाज के लिए अमेरिका जाने वाले संजय को परेशानियां का सामना करना पड़ सकता है। खबर के अनुसार अमेरिका जाने के लिए संजय को अमेरिकी वीजा के लिए आवेदन देना है लेकिन कयास लगाया जा रहा है कि उन्हें वीजा नहीं भी मिल सकता है।

इसका कारण है कि मुंबई बम धमाके में संजय दत्त का नाम शामिल होना। मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो क्योंकि संजय का नाम मुंबई बम धमाके के दोषी करार दिए अपराधियों में शामिल है, इसके चलते उनकी अमेरिकी वीजा की एप्लीकेशन ठुकराई जा सकती है। हालांकि इस तरह कि खबर पर कोई भी आधिकारिक पुष्टि नहीं की जाती है।

Exit mobile version