Cold Wave: कश्मीर में बर्फ़बारी मैदानी इलाकों में और बढ़ाएगी सर्दी

नेशनलCold Wave: कश्मीर में बर्फ़बारी मैदानी इलाकों में और बढ़ाएगी सर्दी

Date:

देश में सर्द लहर का प्रकोप जारी है, हालांकि खाड़ी क्षेत्र से बहने वाली गर्म नम हवाओं ने ठंड से मामूली राहत ज़रूर दिलाई है लेकिन ये राहत क्षणिक बताई जा रही है. नए साल से पहले 31 दिसंबर की रात काफी ठंडी होने वाली है, मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश में आने वाले तीन दिनों में काफी कोहरा पड़ने वाला है. दिल्ली में नए साल के पहले दिन पारा चारा डिग्री तक जाने का अनुमान जताया जा रहा है.

कश्मीर में शून्य से नीचे तापमान

उधर जम्मू-कश्मीर के बारामूला में कल रात बर्फबारी हुई। मौसम विभाग के अनुसार कल यहाँ का न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। कश्मीर में वैसे भी रात में पारा शून्य से नीचे ही रह रहा है. IMD के अनुसार 30 दिसंबर को जम्मू कश्मीर के हिस्सों में बारिश और बर्फबारी हो सकती है जिसका असर देश के मैदानी इलाकों में दिखाई दे सकता है और शीतलहर का प्रकोप बढ़ सकता है. इन दिनों कश्मीर में पर्यटक बर्फ़बारी का आनद उठा रहे हैं.

पहाड़ों पर बर्फ़बारी और बारिश की आशंका

वहीँ मौसम विभाग ने अगले दो दिन जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होने की आशंका जताई है। इसके अलावा उत्तर पश्चिम भारत में शीतलहर बढ़ने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राजस्थान के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भविष्यवाणी है। मौसम विभाग के अनुसार 29 दिसंबर को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में एक या दो स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...