Site icon Buziness Bytes Hindi

Snowfall in Kedarnath Dham: हेमकुंड साहिब और केदारनाथ धाम में बर्फबारी, श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह

देहरादून। मैदानी इलाकों से पहाड़ तक मौसम खराब हो गया है। इस समय केदारनाथ धाम और हेंमकुंड साहिब में जबरदस्त बर्फबारी हो रही है। जिसके चलते मौसम काफी खराब हो गया है। बर्फबारी और मौसम खराब होने पर चार धाम की यात्रा पर आए श्रद्धालुओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। वहीं चार धाम की यात्रा के लिए श्रद्धालुओं की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है। हालांकि अभी चार धाम की यात्रा को शुरू हुए मात्र 15 दिन ही हुए हैं। 

Also Read : Hemkund Sahib In Uttarakhand : दो साल आज खुले हेमकुंड साहिब के कपाट,पवित्र सरोवर में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी

मौसम विभाग ने प्रदेश के पहाड़ी जिलों में अगले कुछ दिन में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने ऊंचाई वाले जिलों में तेज बारिश और बर्फीली हवाओं की चेतावनी दी है। जिससे प्रशासन सतर्क है। वहीं पिछले कुछ दिनों से 15 हजार फीट की ऊंचाई वाले क्षेत्रों में लगातार बर्फबारी हो रही है। रविवार को हेमकुंड साहिब के कपाट खुले थे उसके बाद दिन में दो बजे मौसम खराब हो गया। जिसके बाद से लगातार बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम और बर्फबारी के बीच भी श्रद्धालुओं का पहुंचना जारी है। 

बद्रीनाथ धाम की बात करें तो पिछले 24 घंटे से बारिश हो रही है जिसके कारण वहां पर ठंड और अधिक बढ़ गई है। नीलकंठ पर्वत और नर नारायण पर्वत पर रोज भारी बर्फबारी हो रही है। बद्रीनाथ धाम में अगले कुछ और दिन बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने व्यक्त की है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद एनडीआरएफ भी सतर्क हो गया है। इस समय चार धाम की यात्रा चरम पर है। अब तक पांच लाख से अधिक श्रद्धालुगण चार धाम की यात्रा कर चुके हैं। वहीं बदरीनाथ धाम में लगातार श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ती जा रही है। चारों ओर तीर्थयात्रियों का जमावड़ा लगा हुआ है।

Also Read : Snowfall in Kedarnath Dham : केदारनाथ धाम में बर्फबारी, कई जिलों में बारिश और आसमान में बादल

बलदुणा पुल और लामबगड़ स्लाइड के पास सड़क बंद होने की संभावना है। क्योंकि यहां पर बारिश में भी ऊपर से पत्थर गिर रहे हैं। इसको लेकर प्रशासन ने मौके पर जेसीबी मशीन तैनात करने के निर्देश दिए हैं। मार्ग बाधित होने पर तुरंत मौके पर कार्य शुरू करने के निर्देश दिए हैं। लेकिन अब प्रशासन द्वारा धरातल की तैयारियां देखनी होंगी किस तरीके की है।

Exit mobile version