उत्तराखंड में बर्फबारी जारी,बद्रीनाथ धाम और फूलों की घाटी में 10 फुट बर्फ जमा

उत्तराखंडउत्तराखंड में बर्फबारी जारी,बद्रीनाथ धाम और फूलों की घाटी में 10 फुट...

Date:


उत्तराखंड में बर्फबारी जारी,बद्रीनाथ धाम और फूलों की घाटी में 10 फुट बर्फ जमा

देहरादून। फरवरी महीना इस समय अपने उतार पर है। लेकिन इस समय उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर से बदल गया है( weather change in Uttarakhand)। मौसम में इस बदलाव के चलते प्रदेश के अधिकांश जिलों में बर्फबारी शुरू हो चुकी है। बर्फबारी के साथ ही बारिश भी हो रही है। दो से ढाई हजार की ऊंचाई वाले इलाकों में करीब 5—10 फुट तक बर्फ जमा हो गई है। बद्रीनाथ धाम,फूलों की घाटी,हेमकुंड साहिब,माना और नीति के अलावा मलारी घाटी में बर्फ की मोटी चादर छाई हुई है। पिछले 24 घंटे से उत्तराखंड में लगातार बर्फबारी से जनजीवन अस्तव्यस्त् हो गया है। कई जगहों पर यातायात भी ठप हो गया है। लोग अपने घरों में कैद हैं। मंगलवार को शाम से मौसम में आए बदलाव के बाद पहाड़ के ऊपरी हिस्सों में तेज बर्फबारी शुरू हुई। आज सुबह भी बर्फबारी का दौर जारी है।

Read also- यूक्रेन में फंसे उत्तराखंड के नागरिकों की वापसी के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री कार्यालय से संपर्क साधा

देहरादून (Dehradun) स्थित मौसम विभाग के अनुसार अभी आज शाम तक बर्फबारी जारी रहेगी। वहीं बारिश का दौर भी चलता रहेगा। बद्रीनाथ धाम में तीन फिट तक बर्फ गिर चुकी है। जिससे धाम के आसपास बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। फरवरी माह से पहले दिसंबर और जनवरी में भी अच्छी बर्फबारी हुई थी। नर नारायण पर्वत जो कि बद्रीनाथ धाम के पास स्थित है। यहां पर भी बर्फ की सफेद चादर बिछी हुई है। शासन ने बर्फबारी के चलते स्थानीय निवासियों को सावधान रहने और सतर्कता बरतने की सलाह दी हे। विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी में भी गत बुधवार की रात से बर्फबारी जारी है। यहां पर 8 फिट तक बर्फ गिर चुकी है। वन क्षेत्राधिकारी बृजमोहन भारती के अनुसार पैदल रास्तों पर कई स्थानों पर पहाड से ग्लेशियर भी टूटकर आ गए हैं। अभी दो दिन तक और मौसम खराब रहने की संभावना जताई जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

‘भाईजान’, ‘बादशाह’ ही नहीं अब ‘बाहुबली’ और ‘पेद्दी’ भी सबके दिलों पर राज करते हैं

रामचरण, जहान्वी कपूर स्टारर ‘पेद्दी’ रिलीज हो चुकी है।...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...