- इत्र कारोबारी के घर से 160 करोड़ की बरामदगी को लेकर भाजपा ने बोला सपा पर हमला
कानपुर। इत्र कारोबारी पीयूष जैन और पान मसाला कारोबारी केके अग्रवाल के घर और ठिकानों पर कारोबारियों पर आयकर विभाग के छापे ने अब राजनीतिक रंग ले लिया है। इत्र कारोबारी के घर से करोड़ों रुपये बरामद होेने की चर्चाओं के बीच भाजपा को मुद्दे की खुशबू दिखी तो उसने तुरंत इस मुद्दे को लेकर सपा पर हमला बोल दिया। वहीं सपा की ओर से जारी बयान में समाजवादी इत्र और समाजवादियों से कारोबारी का कोई नाता होने से ही इंकार कर दिया गया है। सपा ने कहा कि कानपुर में इत्र कारोबारी के घर पर पड़े छापे को पार्टी से जोड़ना गलत है।
Read also: योगी ने समाजवादी पार्टी की तुलना महाभारत के पात्रों से की
इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर पड़े आयकर विभाग के छापे में 160 करोड़ रुपये की बड़ी रकम बरामद होने की खबरों के बीच भाजपा ने सपा पर हमला बोला है। यूपी भाजपा ने अपने ट्वीटर हैंडल पर समाजवादी इत्र लांच करते अखिलेश यादव और कारोबारी के घर का बताया जा रहा नोट गिनते कर्मचारियों की फोटो पोस्ट कर इसे सपाइयों का असली रंग बतलाया है। लिखा की समाजवादी इत्र से भी भ्रष्टाचार की गंध छिप नहीं पायी है। अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा गया की करोड़ों का काला धन आपके झूठे समाजवाद की पोल खोल रहा है। सपा का मतलब है ‘यत्र (इत्र), तत्र, सर्वत्र भ्रष्टाचार।’ भाजपा की ओर से कहा गया की सपा का मतलब भ्रष्टाचार है, यह नई नहीं बल्कि वही सपा है।
वहीं समाजवादी पार्टी के मीडिया कंसलटेंट आशीष यादव ने इस मामले में ट्वीट कर कानपुर के कारोबारी के घरों पर पड़े छापे से सपा का कोई नाता न होने की बात कही है। कानपुर में कारोबारी के घर पर पड़े छापे को सपा से जोड़े जाने को उन्होंने गलत बताया।
Read also: मायावती बोली, समाजवादी पार्टी से सवाधान रहें दलित
गौरतलब है समाजवादी पार्टी से जुड़े नेताओं के घरों पर छापा मारने के बाद चर्चाओं में आये कि आयकर विभाग की टीम ने गुरुवार को कानपुर के बड़े इत्र कारोबारी पीयूष जैन और पान मसाला कारोबारी केके अग्रवाल के घर और ठिकानों पर छापेमारी की। बताया जा रहा है कानपुर के जूही थानाक्षेत्र के आनंदपुरी में रहने वाले इत्र कारोबारी पीयूष जैन के यहां करीब 160 करोड़ रुपए मिले हैं। वहां बरामदगी का सिलसिला बीते 24 घंटे से जारी है। नोटों को गिनने के लिये कई मशीनें मंगाई गयीं और गिनती के लिये कई बैंककर्मियों को भी बुलाया गया है। वहीं पान मसाला कारोबारी केके अग्रवाल के घर से बरामदगी को लेकर कोई अधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।

