Site icon Buziness Bytes Hindi

Oppo A15 भारत में कल होगा लॉन्च, Amazon पर रिलीज़ हुआ टीजर


Oppo A15 भारत में कल होगा लॉन्च, Amazon पर रिलीज़ हुआ टीजर

एंट्री लेवल स्मार्टफोन Oppo A15 को लेकर पिछले दिनों कुछ टीजर सामने आए थे, जिसमें जानकारी दी गई थी कि यह स्मार्टफोन भारत में जल्द ही लॉन्च किया जाएगा। इस स्मार्टफोन से जुड़ा टीजर ई-कॉमर्स वेबसाइट Amazon पर रिलीज़  किया है और इससे स्पष्ट होता है कि यह एक्सक्लूसिवली Amazon पर सेल के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। वहीं अब Oppo A15 की लॉन्च डेट सामने आ गई है और यह स्मार्टफोन कल यानि 15 अक्टूबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और भारतीय बाजार में दस्तक देगा| 

Oppo A15 की  संभावित कीमत


वैसे कंपनी की ओर से Oppo A15 की कीमत से जुड़ी  कोई जानकारी नहीं आयी है। लेकिन सामने स्पेसिफिकेशन्स को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह स्मार्टफोन एंट्री लेवल सेगमेंट में लॉन्च किया जाएगा। इसकी कीमत 10,000 रुपये से कम हो सकती है।  

Oppo A15 की संभावित स्पेसिफिकेशन्स


Oppo A15 को लेकर ई-कॉमर्स साइट Amazon पर दी गई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले दिया गया है। जिसका स्क्रीन साइज 6.5 इंच है और यह एचडी+ डिस्प्ले के साथ आता है। फोन के बैक पैनल को ग्लोसी लुक दिया गया है। इसमें एलईडी फ्लैश के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप ​देखा जा सकता है। वहीं कैमरे के पास ही आपको फिंगरप्रिंट सेंसर भी नजर आएगा।  

दी गई जानकारी के अनुसार Oppo A15 में 13MP का प्राइमरी सेंसर, 2MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर दिया जाएगा। वहीं वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इसमें यूजर्स को 5MP का फ्रंट कैमरा मिलेगा। पिछले दिनों सामने आए लीक्स के मुताबिक कंपनी इस स्मार्टफोन को MediaTek Helio P35 प्रोसेसर पर पेश कर सकती है। इसमें 3GB रैम और 32GB इंटरनल स्टोरेज उपलब्ध हो सकती है।

Exit mobile version