स्मार्ट मीटर का सॉफ्टवेयर फेल होने से सैंकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन

मेरठ रीजनस्मार्ट मीटर का सॉफ्टवेयर फेल होने से सैंकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं के कटे...

Date:


स्मार्ट मीटर का सॉफ्टवेयर फेल होने से सैंकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं के कटे कनेक्शन

मेरठ में मचा हाहाकार, लखनऊ ऊर्जा मंत्री ने जांच के दिए आदेश

मेरठ। जनपद में कई क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं की कनेक्शन काट दिए गए। जिससे पूरे शहर में हाहाकार मच गया। उपभोक्ता अपने क्षेत्रों के विद्युत कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें मायूसी ही हाथ लगी। बता दें कि मेरठ में सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन भुगतान की देय तारीख से पहले ही विभाग द्वारा काट दिए गए।

इस पर काफी लोगों के साथ जाकर व्यापारी नेता विपुल सिंघल ने आई पी सिंह निदेशक वाणिज्य से मिलकर शिकायत की जिस पर उन्होंने कहा कि यह सॉफ्टवेयर की गलती के कारण कटे हैं। उन्होंने बताया देर रात्रि तक सभी कनेक्शन पुन: जोड़ दिए जाएंगे।

बता दें कि हनी गोल्फ ग्रीन, वैशाली कालोनी, घंटाघर, शर्मा नगर, जवाहर नगर, माधवपुरम, थापर नगर समेत अनेकों जगहों के सैकड़ों विद्युत उपभोक्ताओं के कनेक्शन भुगतान की देय तारीख से पहले ही विभाग द्वारा काट दिए गए। वहींं डिविजन 3 में लगभग 2000 विद्युत कनेक्शन काटे गये हैं। विद्युत उपभोक्ताओं को संतुष्ट जवाब न मिलने से हाहाकार मच गया।

स्मार्ट मीटर तक बिजली आने लेकिन घर में आपूर्ति न होने पर उपभोक्ता, विद्युत उपकेंद्रों पर पहुंचे लेकिन वहां उन्हें कोई कुछ न बताने वाला था और न ही उन्हें वहां से कोई राहत मिली। खासतौर से राजधानी लखनऊ के अलावा ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा के क्षेत्र मथुरा, गोरखपुर, वाराणसी, मेरठ सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों के लाखों उपभोक्ता प्रभावित हुए हैं।

बता दें कि लापरवाही या शरारत में गलत कमांड देने या फिर स्मार्ट मीटर के हार्डवेयर-सॉफ्टवेयर में गड़बड़ी से उत्तर प्रदेश के लाखों घरों में बुधवार को घंटों बत्ती गुल रही। मेरठ में भी हजारों की संख्यामें उपभोक्ता परेशान हुए। पावर कारपोरेशन के शक्तिभवन मुख्यालय से हुई गड़बड़ी को ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने गंभीरता से लेते हुए कारपोरेशन के अध्यक्ष को जांच कर 24 घंटे में रिपोर्ट तलब की है। उन्होंने स्मार्ट मीटर डिस्कनेक्शन के लिए जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। ऊर्जा मंत्री ने भविष्य में इस तरह की गलतियां न हों इसके लिए भी जरूरी कार्रवाई करने की हिदायत दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...

Airtel के सभी पोस्टपेड प्लान्स में अब फ्री इंटरनेशनल रोमिंग का फायदा

मेरठ : भारत की प्रमुख दूरसंचार सेवा प्रदाताओं में...