नई दिल्ली। सरकार ने इस नए वित्तीय वर्ष में एक बड़ा फैसला लिया है। जिसमें तमाम छोटी बचत बचत योजनाओं पर ब्याज दरों को स्थिर रखा है। यानी ब्याज दरें अपरवर्तित रहेगी। इन योजनाओं पर ब्याज वर्तमान दरों पर मिलेगा।
केंद्र सरकार जहां महंगाई को लेकर लोगों को झटके पर झटके दे रही है। वहीं दूसरी ओर अब सरकार ने एक और बड़ा लिया है। लेकिन यह लोगों को झटका देने वाला नहीं बल्कि लोगों को राहत देने वाला है।
Read also: Uttar Pradesh News: नये वित्तीय वर्ष में यूपी को सबसे ज्यादा बिजली की आवश्यकता, कसी कमर
इसके तहत तमाम छोटी बड़ी बचत योजनाओं पर मिलने वाला ब्याज को सरकार ने यथावत रखा है। वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अब 1 अप्रैल 2022 से शुरू होकर 30 जून 2022 तक यानी पहले तिमाही के लिए बचत योजनाओं पर ब्याज दर पूर्ववत ही बनी रहेगी। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी जो लोग अपनी जमा पूंजी पर छोटी बचत योजनाओं में लगाकर ब्याज की इच्छा रखते हैं।

