Site icon Buziness Bytes Hindi

IPO News: कम समय में छोटी कंपनियों ने दिया अधिक लाभ, बडी कंपनियों ने डुबाए पैसे

jl1912

IPO News: घरेलू शेयर बाजार में 5,000 से अधिक कंपनियां सूचीबद्ध हैं। इसमें से करीब सभी कंपनियां आईपीओ लाकर ही सूचीबद्ध हुई हैं। आंकड़ों की माने तो इस दौरान कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं, जिनके आईपीओ को सैकड़ों गुना सब्सक्रिप्शन मिला। सैकड़ों ऐसी कंपनियां हैं जिन्होंने कम पैसा जुटाया, पर इन कंपनियों के शेयर ने निवेशकों को अमीर बना दिया। लेकिन कुछ ऐसी कंपनियां भी हैं जिन्होंने निवेशकों के पैसे डुबाने में कामयाबी हासिल की है।

शेयर बाजार के जानकार इंदौर के बाबा मुन्ना के अनुसार अगर आप सावधानी से और जांच परख कर अच्छे सेक्टर वाली कंपनियों के शेयर में पैसे लगाएंगे तो महज एक हफ्ते में अच्छा खासा लाभ हो सकता है। शेयर बाजार विशेषज्ञ बाबा मुन्ना इंदौरी के अनुसार किसी कंपनी को आईपीओ लाने के बाद उसे 6 दिन में शेयर को स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध कराना होता है।

तेजी में शेयर बाजार

मुन्ना इंदौरी की माने तो इस समय बाजार तेजी में हैं। इससे कंपनियों को धन जुटाने में मदद मिलती है। बाजार की तेजी कई सालों तक रहेगी और ऐसे में कंपनियां अच्छा धन जुटा सकती हैं। कुछ आईपीओ जल्दी लाभ देते हैं तो कुछ लंबे समय बाद लाभ देते हैं। ऐसे में निवेशक के निवेश के लिए अच्छा अवसर होता है।

अधिक पैसा जुटाने वाली कंपनियों के निवेशक घाटे में

जिन कंपनियों ने अधिक पैसा जुटाया, उनके शेयर घाटे में रहे। अब तक का सबसे बड़ा आईपीओ लाने वाली एलआईसी का शेयर सूचीबद्धता के समय करीब 8 प्रतिशत तक घाटे में था। इसने 21 हजार करोड़ से अधिक की रकम जुटाई थी। पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्यूनिकेशन ने 18,300 करोड़ रुपए आईपीओ के माध्यम से जुटाए। जिसकी सूचीबद्धता के समय 28 प्रतिशत ततक घाट गया। इन दोनों कंपनियों के शेयर कभी आईपीओ के भाव पर भी नहीं पहुंच सके हैं।

जल्दी सूचीबद्ध होंगे शेयर

निवेशकों की सहूलियत के लिए सेबी ने शेयरों को सूचीबद्ध करने की समय सीमा घटा दी है। अभी 6 दिन में सूचीबद्ध होने वाले शेयर इसी साल से तीन दिन में सूचीबद्ध होंगे। सितंबर से इसे स्वैच्छिक और दिसंबर से अनिवार्य लागू किया जाएगा। इसके पीछे यह उद्देश्य है कि निवेशकों को शेयरों का आवंटन न हो तो उन्हें जल्दी पैसे वापस मिल जाएं, ताकि वे अगले आईपीओ में पैसे लगा सकें।

Exit mobile version