Small Cap Fund: पिछले कुछ महीनों से शेयर बाजार में सकारात्मक देखने को मिला है। इस कारण कई म्यूचुअल फंड्स ने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। खासकर स्मॉल कैप म्यूचुअल फंड्स ने एक साल में सबसे अधिक रिटर्न अपने निवेशकों को दिया। भारतीय शेयर बाजार ने पिछले कुछ समय में काफी तेजी दिखाई है। इस कारण म्यूचुअल फंड्स स्कीमों ने निवेशकों को बेहतर रिटर्न दिया है। हाल में स्मॉल कैप फंड्स में निवेशकों का रुझान अधिक देखा गया है।
एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (AMFI) की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले एक साल में अधिकांश बड़े स्मॉल कैप फंड्स ने 20 फीसद से ज्यादा रिटर्न दिया है। जिन स्मॉल कैप फंड्स ने अच्छा रिटर्न दिया उनमें प्रमुख निम्न हैं।
Quant Small Cap Fund
क्वांट स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट प्लान ने निवेशकों को एक वर्ष में 39.76 प्रतिशत का अच्छा रिटर्ना दिया। इस म्यूचुअल फंड स्कीम के तहत अधिकांश पैसा निफ्टी स्मॉलकैप 250 शेयरों में लगाया है।
HDFC Small Cap Fund
एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट प्लान ने निवेशकों को 38.05 प्रतिशत का बेहतर रिटर्न दिया। इस स्कीम के माध्यम से एसएंडपी बीएसई 250 स्मॉल कैप इंडेक्स को ट्रैक किया है।
Franklin India Smaller Companies Fund
फ्रैंकलिन इंडिया स्मॉलर कंपनी फंड के डायरेक्ट प्लान ने निवेशकों को 35.51 प्रतिशत का रिटर्न दिया है। स्कीम की ओर से निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में फंड लगाया जाता है।
Nippon India Small Cap Fund
निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने निवेशकों को 35.12 प्रतिशत रिटर्न दिया। स्कीम के तहत ज्यादातर निवेश निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स के शेयरों में होता है।
Tata Small Cap Fund
टाटा स्मॉल कैप फंड के डायरेक्ट प्लान ने 35 फीसद का बेहतर रिटर्न दिया। स्कीम की तरफ से ज्यादातर निवेश निफ्टी स्मॉलकैप 250 शेयरों में किया है।
ITI Small Cap Fund
आईटीआई स्मॉल कैप फंड ने 29.90 प्रतिशत का रिटर्न निवेशकों को दिया है। स्कीम की ओर से निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स में फंड लगाया जाता है।
