Site icon Buziness Bytes Hindi

सीडीएस की अंतिम यात्रा में पहुंचे राकेश टिकैत के खिलाफ नारेबाजी


सीडीएस की अंतिम यात्रा में पहुंचे राकेश टिकैत के खिलाफ नारेबाजी

नई दिल्ली। भारत के सबसे पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को अंतिम श्रद्धांजलि देने पहुंचे भाकियू नेता राकेश टिकैत के खिलाफ लोगों ने जमकर नारेबाजी की। नारेबाजी करते लोगों का वीडियो ट्वीट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा की शोक के समय भाजपाइयों का यह अभद्र व्यवहार देश कभी माफ नहीं करेगा।

Read also: दिल्ली कांग्रेस की केंद्र से अपील, सीडीएस बिपिन रावत को भारत रत्न से नवाजा जाए

शुक्रवार दोपहर दिल्ली में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधु मधुलिका रावत के अंतिम दर्शनों के लिए उनके दिल्ली स्थित आवास पर लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। इसी दौरान किसान नेता राकेश टिकैत भी द्धांजलि देने के लिए सीडीएस बिपिन रावत के घर पहुंचे। वहां मौजूद लोगों का आरोप था कि राकेश टिकैत को आते ही अंदर जाने दिया गया जबकि वह सुबह से ही सीडीएस के अंतिम दर्शन करने के लिये इंतजार कर रहे थे। उसके बाद लोगों ने राकेश टिकैत मुर्दाबाद के नारे लगाने शुरू कर दिए।

नारे लगा रहे लोगों ने राकेश टिकैत को देशद्रोही तक बताया गया। लोगों ने कहा कि राकेश टिकैत देश का दुश्मन है और देश को बहुत पीछे ले गया है। कुछ लोगों का कहना था कि ऐसे आदमी को सीडीएस जैसी महान विभूति के अंतिम दर्शनों के लिए नहीं आना चाहिए था और हम इसका विरोध करते हैं।

Read also: योगेन्द्र यादव, राकेश टिकैत समेत कई किसान नेताओं के खिलाफ FIR

इस वीडियो को ट्वीट करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि सीडीएस बिपिन रावत की अंतिम यात्रा में किसान नेता राकेश टिकैत के खिलाफ नारे लगाकर भाजपाइयों ने यह साबित कर दिया है कि वह ‘जय जवान-जय किसान’ के उद्घोष में विश्वास नहीं रखते हैं। अखिलेश यादव ने इसे सेना और किसानों का अपमान बताते हुए कहा कि शाके के समय भाजपाइयों का ऐसा अभद्र व्यवहार करना देश कभी माफ नहीं करेगा।

Exit mobile version