कप्तानी के मामले में विराट कोहली ने धोनी को पीछे छोड़ दिया है. कोहली का यह बताैर कप्तान 61वां मैच है, जबकि धोनी ने 60 मैचों में टीम की कप्तानी की है। धोनी ने टीम को 27 में जीत दिलाई जबकि 18 मैच हारे हैं, वहीं कोहली 36 टेस्ट मैचों में जीत दिला चुके हैं और 14 मैचों में टीम को हार मिली है।
यही नहीं, कोहली किसी भी एशियाई देश के लिए सबसे अधिक मैच खेलने वाले टेस्ट कप्तान भी हैं। श्रीलंका के अर्जुन राणतुंगा और पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक 56 टेस्ट मैचों में अपनी-अपनी टीमों की कप्तानी कर चुके हैं।
इसके अलावा कोहली टेस्ट क्रिकेट में बताैर कप्तान सबसे अधिर मैच खेलने वाले छठे खिलाड़ी हैं। इस सूची में पहले स्थान पर दक्षिण अफ्रीका के महान ग्रीम स्मिथ, जिन्होंने रिकॉर्ड 109 मैचों में अपनी टीम की कप्तानी की। स्मिथ कप्तान के रूप में 100 से अधिक टेस्ट खेलने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर 93 टेस्ट के साथ दूसरे स्थान पर हैं। वेस्टइंडीज के महान पूर्व कप्तान सर क्लाइव लॉयड 74 टेस्ट मैचों के साथ कोहली से आगे हैं।

