Site icon Buziness Bytes Hindi

Fire in Dhanbad Hospital: धनबाद के हाजरा क्लीनिक में भीषण आग में डाक्टर दंपति सहित 6 की दर्दनाक मौत

Dhanbad News

धनबाद। झारखंड Jharkhand के धनबाद जिले में हाजरा क्लीनिक अस्पतालHazra Clinic Hospital में देर रात आग Fire लग गयी। आग की चपेट में अस्पताल में भर्ती मरीज आ गए। जिनमें से कुछ गंभीर रूप से झुलस गए है।

रेस्क्यू करने में कड़ी परेशानी

हादसे में अब तक अस्पताल के मालिक डॉक्टर विकास हाजरा और उनकी पत्नी डॉ. प्रेमा हाजरा सहित 6 की मौत death हो गयी। घटना रात करीब 2 बजे की है। सूचना पर पहुंची दमकल गाड़ियों को आग बुझाने और रेस्क्यू करने में कड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। आग लगने के कई घंटों बाद इस पर काबू पाया जा सका। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। आग किन कारणों से लगी इसके बारे में पता नहीं चल सका है।

क्लीनिक से धुआं निकलता देख दौड़े लोग

स्थानीय लोगों ने बताया कि शुक्रवार देर रात क्लीनिक से धुआं उठने लगा। इसके बाद एकाएक आग की भीषण लपटों की चपेट में पूरा अस्पताल आ गया। जिसके बाद कमरे में सो रहे डॉक्टर हाजरा पति-पत्नी घर से निकल भी नहीं सके। दम घुटने से दोनों की मौत हो गयी। क्लीनिक में 25 मरीज भर्ती थे। अस्पताल कर्मचारियों ने आनन-फानन में मरीजों को दूसरी बिल्डिंग में शिफ्ट किया। हालांकि आग इतनी तेज थी कि 6 मरीज गंभीर रूप से झुलस गए और उनकी मौत हो गयी।

घटना में रेस्क्यू कर रहे डॉक्टर हाजरा के भांजे की भी मौत हो गयी। घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि डॉक्टर दंपति समेत 6 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। आग पर काबू पा लिया गया है। सूचना मिलने के तुरंत बाद दमकल की गाड़ियां पहुंची थीं। आग की वजहों के बारे में कोई पुख्ता सबूत नहीं मिले हैं। हालांकि शार्ट सर्किट की वजह सामने आ रही है। मेडिकल ऑक्सीजन की वजह से आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। मृतकों की लाश पोस्टमार्टम के लिए भेजी गयी है।

Exit mobile version