Site icon Buziness Bytes Hindi

DCM-tractor-trolley collision DCM-Tractor-Trolley Collision: डीसीएम—ट्रैक्टर—ट्राली की टक्कर में पांच महिलाओं सहित छह की मौत,कई घायल

बदायूं : आज जिले में मंगलवार को बहुत बड़ा अमंगल हो गया। एक पल में छह घरों में मातम और रोना पीटना मच गया। आज दोपहर के बाद जिले में हुए एक सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार डीसीएम की ट्रैक्‍टर-ट्राली से टक्‍कर से हुआ। जिसमें छह लोगों की मौत मौके पर ही हो गई। जबकि हादसे में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा बदायूं मेडिकल कालेज के पास बरेली-मथुरा हाईवे पर हुआ। जानकारी के बाद पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कालेज भर्ती कराया। 

Read also: Summer Skin Care Tips: गर्मियों में भी पाएं ग्लोइंग स्किन, फॉलो करे ये टिप्स!

जहां पर कुछ की हालत चिंताजनक बनी हुई है। बदायूं के थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव औरामई निवासी पाल समाज के लोग ट्रैक्टर-ट्राली से गंगा स्नान करने कछला घाट गए थे। आज मंगलवार को दोपहर में करीब तीन बजे कछला घाट से लौटते समय मेडिकल कालेज के पास उनके ट्रैक्टर की डीसीएम से भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि डीसीएम और ट्राली पलट गईं। हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 30 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में पांच महिलाएं शामिल हैं। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने घायलों को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। मौके पर बड़ी संख्‍या में ग्रामीण एकत्र हो गए।

Exit mobile version