Site icon Buziness Bytes Hindi

Bihar Liqueur News: जहरीली शराब से छह की मौत, पुलिस ने कटहल की सब्जी को बताया मौत का कारण

नई दिल्ली। बिहार में जहरीली शराब से होने वाली मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। मार्च में होली से ही अब तक करीब 50 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक मौतें बांका, भागलपुर, शेखपुरा,मधेपुरा जैसे जिलों में हुई। अब एक ताजा मामला सारण जिले का आया है। जहां पर जहरीली शराब से करीब 6 लोगों की मौत हो गई है। हालांकि पुलिस का कहना है कि मौत का कारण कटहल की सब्जी और चावल है। जबकि जिन लोगों की मौत हुई पहले सभी के पेट में दर्द, उल्टी, सिरदर्द, चक्कर आना और आंखों की रोशनी कम होने की शिकायत हुई।

Also read: जहरीली शराब पीने से दो दोस्तों की हालत खराब ,एक की मौत से मचा हड़कंप

बताया जाता है कि इन लोगों ने शराब का सेवन किया था। इन सभी को इलाज के लिए अस्पतालों में ले जाया गया। जहां पर इनकी मौत हो गई। अन्य मामलों की तरह इस बार भी पुलिस का रवैया पुराना वाला ही है। मृतकों के परिजनों और रिश्तेदार मृत्यु का कारण शराब को बता रहे हैं।

जबकि पुलिस कटहल की सब्जी को मौत के लिए जिम्मेदार ठहरा रही है। इससे पहले भी शराब से हुई मौतों पर पुलिस का यही रवैया रहा था। पुलिस के इस रवैये से बिहार की जनता में सरकार और उसकी पुलिस के खिलाफ रोष है। जबकि शराब माफियाओं के हौसले इससे बुलंद हैं।

Exit mobile version