ईरान: नवरोज त्यौहार से पहले मनाये गए अग्नि उत्सव में छह लोगों की मौत, 331 घायल

इंटरनेशनलईरान: नवरोज त्यौहार से पहले मनाये गए अग्नि उत्सव में छह लोगों...

Date:


ईरान: नवरोज त्यौहार से पहले मनाये गए अग्नि उत्सव में छह लोगों की मौत, 331 घायल

तेहरान: ईरान में नवरोज त्योहार के पूर्व मनाये जाने वाले अग्नि उत्सव के दौरान हुए हादसों में कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 331 अन्य घायल हो गए। ईरानी समाचार एजेंसी तस्निम ने आपातकालीन सेवा के अधिकारियों के हवाले से बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

आग लगने की कई घटनाएं
आपातकालीन सेवा के अधिकारी मोजताबा खालेदी के मुताबिक आग लगने की कई घटनाएं हुईं जिसमें कम से कम छह लोगों की मौत हो गयी जबकि 331 लोग घायल हो गए। ईरानी नव वर्ष की शुरुआत पर मनाये जाने वाले त्योहार नवरोज से पूर्व चाहरशानबे सूरी अग्नि उत्सव मनाया जाता है। इसमें लाखों लोग आग पर कूदते हैं। गौरतलब है कि पश्चिम और मध्य एशिया के कई हिस्सों में नवरोज का त्योहार मनाया जाता है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...