Site icon Buziness Bytes Hindi

China Lockdown: कोरोना से चीन में हालात खराब,वुहान में फिर लगा लॉकडाउन

China Lockdown:

बीजिंगकोरोना महामारी ने नए सिरे से सिर उठाया है। यह फिर से चीन के वुहान शहर में तेजी के साथ लौट आया है। वुहान में तीन साल बाद फिर से लॉकडाउन लगा दिया है। बता दे कि वुहान में ही कोरोना वायरस का दुनिया का पहला मामला सामने आया था। इस हफ्ते वुहान में कोरोना के मामलों में तेजी आई है। रिपोर्ट के अनुसार वुहान में कोरोना संक्रमण के 20 से 25 नए मामले दर्ज किए गए हैं। 2019 में भी कोरोना का पहला केस मिलने के बाद वुहान में लॉकडाउन लगाया था। अब एक बार फिर वुहान में एक साथ कोरोना के कई मामले सामने आए हैं। इस कारण से अब लॉकडाउन लगा दिया गया है। वुहान कोरोना संक्रमण के बाद पूरी दुनिया में सुर्खियों में आ गया है। वुहान में 2019 के अंत में विश्व का पहला कोरोना संक्रमित मरीज मिला था और इसी शहर में दुनिया का पहला लॉकडाउन लगा था।

इस हफ्ते वुहान में कोरोना के 20 से 25 नए मामले मिले हैं। हालांकि महामारी के पहले अनुभवों को देखते हुए यह संख्या बहुत ही मामूली है। लेकिन चीन में इस समय जीरो कोविड नीति लागू की हुई है। इसलिए यहां पर कोरोना संक्रमण को काबू करने के लिए लॉकडाउन व अन्य सख्त इंतजाम किए जाते हैं। जीरो कोविड नीति के तहत एक भी कोरोना संक्रमित मिलने तक पूरे इलाके में लॉकडाउन कर दिया जाता है।

वुहान में अधिक संक्रमण वाले इलाकों की इमारतों को सील किया है। चीन में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। चीन में गत गुरुवार को तीसरे दिन एक हजार से अधिक कोरोना के नए मामले सामने आए हैं। बीते दो सप्ताह में वुहान में 240 नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसलिए इस जिले के आठ लाख से अधिक लोगों को 30 अक्तूबर तक घरों में रहने का आदेश दिया है।

वुहान की स्थिति को लेकर सोशल मीडिया में तस्वीर और पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इसके पहले चीन के चौथे बड़े शहर ग्वांगझोउ और उसकी राजधानी गुआंग्डोंग के कई इलाकों को सील कर चुके हैं। राजधानी बीजिंग के एक यूनिवर्सल रिसॉर्ट थीम पार्क को बंद किया है। पार्क में एक व्यक्ति संक्रमित मिलने के बाद यह कदम उठाया गया है।

Exit mobile version