चंड़ीगढ़। पंजाब के पटियाला में गत शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी एक मार्च को लेकर दो पक्षों में पथराव और तलवार बाजी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। हालांकि हालात समान्य करने के लिए पूरी रात पटियाला में कर्फ्यू लगा रहा। लेकिन इस बीच भी दो गुटों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हिंसक झड़प में चार लोग घायल हुए थे। जिसमें दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। उसके बाद से स्थिति इतनी तनावपूर्ण है कि पूरी रात के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा। वहीं आज हिंदू संगठनों ने बंद का आहवान किया है। आज स्थिति को संभालने के लिए दूसरे जिलों से फोर्स को बुलाना पड़ा है।
Read also: ओमान में फंसी भारतीय महिला ने स्वदेश वापसी के लिए जयशंकर से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की
बता दें कि पटियाला में एक गुट ने जुलूस निकालने की कोशिश की। जिसका विरोध दूसरे गुट ने किया था। इसके बाद दोनों ही गुट आमने सामने आ गए। भीड़ को काबू में करने कें लिए पुलिस को हवा में गोलियां चलानी पड़ी। इसके बाद लोगों ने जाम लगाते हुए नारेबाजी की। कुछ लोगों ने “खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च” शुरू किया तो हालात और बेकाबू हो गए। इस मामले को लेकर आज हिंदू संगठनों ने बंद बुलाया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।चंड़ीगढ़।
पंजाब के पटियाला में गत शुक्रवार को खालिस्तान विरोधी एक मार्च को लेकर दो पक्षों में पथराव और तलवार बाजी के बाद स्थिति तनावपूर्ण हो गई है। हालांकि हालात समान्य करने के लिए पूरी रात पटियाला में कर्फ्यू लगा रहा। लेकिन इस बीच भी दो गुटों में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। हिंसक झड़प में चार लोग घायल हुए थे। जिसमें दो पुलिसकर्मी शामिल हैं। उसके बाद से स्थिति इतनी तनावपूर्ण है कि पूरी रात के लिए कर्फ्यू लगाना पड़ा। वहीं आज हिंदू संगठनों ने बंद का आहवान किया है। आज स्थिति को संभालने के लिए दूसरे जिलों से फोर्स को बुलाना पड़ा है।

