रिजॉर्ट नहीं, ‘कोठा चलाता’ था BJP नेता

उत्तराखंडरिजॉर्ट नहीं, 'कोठा चलाता' था BJP नेता

Date:

ऋषिकेश। अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच कर रही एसआईटी टीम ने भाजपा नेता के रिजॉर्ट को पूरी तरह से खंगाला। इस दौरान एसआईटी टीम को रिजॉर्ट में भाजपा नेता पुलकित आर्य के कमरे से यौनवर्धक दवाइयां और कंडोम के पैकेट बाराम हुए हैं। जिनको कब्जे में लिया गया है। वहीं भाजपा नेता पुलकित की बाइक और स्कूटी को भी एसआईटी ने अपने कब्जे में लिया है। मंगलवार की शाम करीब 6ः30 बजे टीम एडीजी वी मुरुगेशन और फॉरेंसिक टीम के साथ रिजॉर्ट में घुसी। इसके बाद करीब दो घंटे तक टीम ने पूरी तरह से जांच पड़ताल की। एडीजी की मौजूदगी में फॉरेंसिक टीम ने रिजॉर्ट से कुछ सैंपल भी जांच के लिए हैं। करीब दो घंटे तक रूकने के बाद टीम एक फिर लौट गई। एडीजीपी ने बताया कि मामले में अन्य माध्यमों से मिलने वाली जानकारी को जांच में शामिल किया गया है। अभी जांच चल रही है और टीम को कई बार रिजॉर्ट में पहुंचकर घटनास्थलों का निरीक्षण करना होगा। पूछताछ और साक्ष्य को एकत्र करना प्रक्रिया का ही हिस्सा है। उन्होंने कहा कि जल्द आरोपियों को रिमांड पर लिया जाएगा। जिसके बाद उनसे पूछताछ में बडे़ खुलासे भी हो सकते हैं। वहीं इस समय एसआईटी टीम अंकिता और पुलकित के मोबाइल बरामदगी के लिए प्रयास कर रही है। एसआईटी का मानना है कि अंकिता का मोबाइल पुलकित ने ही कहीं छिपाया हुआ है। बताया कि जांच पूरी होने के बाद मामले का पूरी तरह से खुलासा किया जाएगा। 

अंकिता भंडारी हत्याकांड से निशाने पर आए भाजपा नेता के वनंत्रा रिजॉर्ट की वैधता की जांच को लेकर अब पौड़ी जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने एडीएम की अध्यक्षता में कमेटी गठित की है। गठित कमेटी को 15 दिन में अपनी जांच पूरी कर रिपोर्ट देनी है। हत्याकांड के बाद रिजॉर्ट की वैधता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। कहा जाता है कि रिजॉर्ट सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया है। राजाजी नेशनल पार्क के पास होने के कारण से वन भूमि पर अतिक्रमण की संभावनाएं जताई जा रही हैं। इसके साथ रिजॉर्ट के लिए दी जा रही अनुमति को लेकर तमाम तरह के सवाल हैं। अब सभी की जांच की जा रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related