Site icon Buziness Bytes Hindi

Accusation: सिसोदिया ने कहा-भाजपा करा सकती है केजरीवाल की हत्या

sisodia

#image_title

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने अब भाजपा पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की हत्या करने की साज़िश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने भाजपा सांसद मनोज तिवारी पर सीधा आरोप लगाया है कि उन्होंने केजरीवाल पर हमले की पूरी योजना बना ली है, अपने गुंडों से वह खुले आम ऐसा करने के लिए कह रहे हैं। सिसोदिया ने कहा भाजपा को गुजरात और दिल्ली के MCD चुनावों में हार का डर सता रहा है और हार की हताशा में भाजपा इतने निचले स्तर पर उतर आयी है.

भाजपा की गुंडागर्दी का जनता देगी जवाब

सिसोदिया ने कहा कि भाजपा की गुंडागर्दी का जवाब चुनाव में जनता देगी। सिसोदिया ने निर्वाचन आयोग में इस मामले को ले जाने की बात कही. सिसोदिया ने कहा कि मनोज तिवारी को गिरफ्तार कर उनसे इस बारे में पूछताछ करनी चाहिए ताकि केजरीवाल पर हमले की साज़िश का आदेश देने वाले की पहचान हो सके, सिसोदिया ने कहा कि भाजपा सांसद के फोन को भी चेक किया जाना चाहिए. पार्टी की ओर से एक बयान जारी कर कहा गया है कि भाजपा सत्ता के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है उसे लोकतंत्र में कोई विश्वास नहीं है ।

सिसोदिया की घिसी पिटी कहानी

वहीँ मनोज तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी केजरीवाल की हत्या की कहानी अकसर सामने लाती रहती है. भाजपा नेता मनीष सिसोदिया का 2019 में किया गया एक ट्वीट दिखाया जिसमें केजरीवाल की हत्या का आदेश जताया गया था. मनोज तिवारी ने कहा साल भले ही बदलता रहता है लेकिन उनका आरोप वही पुराना रहता है। तिवारी ने कहा आम आदमी पार्टी अक्सर केजरीवाल को लेकर भविष्यवाणी करती रहती है, कभी हत्या होने की बात तो कभी जेल जाने की बात.

Exit mobile version