दस साल की उम्र में सिंगर नेहा भसीन हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार

बॉलीवुडदस साल की उम्र में सिंगर नेहा भसीन हो चुकी हैं यौन...

Date:


दस साल की उम्र में सिंगर नेहा भसीन हो चुकी हैं यौन शोषण का शिकार

बॉलीवुड सिंगर नेहा भसीन ने एक इंटरव्यू के दौरान खुद के साथ हुए यौन शोषण का जिक्र किया। “दिल दियां गल्लां” सिंगर ने बताया कि कैसे बचपन में ही उनके साथ बुरा बर्ताव हुआ था। उस दौरान नेहा महज 10 साल की थी। नेहा ने बताया कि जब वह 10 साल की थीं, तो हरिद्वार में एक आदमी ने उनके साथ गलत व्यवहार किया था।

नेहा के मुताबिक आदमी ने उन्हें पीछे से गलत तरीके से टच किया था। उस दौरान उनकी मां थोड़ी दूर पर खड़ी थी। इस घटना से नेहा इतना डर गई थी कि वह भागकर तुरंत अपनी मां के पास चली गई थी।

यह पहली बार नहीं था जब नेहा भसीन के साथ कुछ गलत हुआ। इस घटना के कुछ सालों बाद एक बार फिर उनके साथ कुछ ऐसा ही हुआ। इसके बाद फिल्म देखते समय वह एक हॉल में फिर से यौन शोषण का शिकार हुईं। नेहा ने बताया कि एक आदमी ने एक हॉल में उनके सीने पर गलत तरीके से हाथ लगाया और यह घटना उन्हें अच्छे से याद है।

नेहा को रेप और जान से मारने की धमकी भी मिल चुकी है। नेहा ने कहा कि मैंने बलात्कार की धमकियों से लेकर मौत की धमकियों तक सब देखा है। मैं अब चुप नहीं रहती। मैंने पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई। नेहा कहती हैं कि किसी को कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करना चाहिए। नेहा ने हाल ही में एक गाना बनाया है, जिसका नाम है कहंदे रहंदे है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...