Site icon Buziness Bytes Hindi

सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन


सिंगर अरिजीत सिंह की मां का कोरोना से निधन

मशहूर सिंगर अरिजीत सिंह की मां का निधन हो गया है। गुरुवार को कलकता के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया। हाल में ही उन्हें कोरोना पॉजिटिव आने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। इंडिया टूडे रिपोर्ट की मानें तो गुरुवार की सुबह अरिजीत सिंह की मां की तबीयत बिगड़ गईं और सुबह 11 बजे उन्होंने अंतिम सांसे ली।

कुछ दिन पहले अरिजीत सिंह सोशल मीडिया पर मां के लिए ब्लड डोनर की जरूरत थीं, इस बारे में एक्ट्रेस स्वास्तिका ने पोस्ट किया था। जिसके बाद सामने आया था कि अरिजीत सिंह की मां की तबीयत खराब है। वह कोरोना से जूझ रही थीं।

Exit mobile version