हार से हुई सिंधु की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी

स्पोर्ट्सहार से हुई सिंधु की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी

Date:


हार से हुई सिंधु की अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी

बैंकाक। भारत की स्टार खिलाड़ी पीवी सिंधु को अंतरराष्ट्रीय बैडमिंटन में वापसी के साथ पहले ही दौर में हार का सामना करना पड़ा। पीवी सिंधु जो योनेक्स थाईलैंड ओपन सुपर 1000 टूर्नामेंट के शुरूआती मैच में डेनमार्क की मिया ब्लिचफेल्ट से तीन गेम में हारीं। कोरोना महामारी के कारण अंतरराष्ट्रीय कैलेंडर बाधित होने के महीनों बाद छठी वरीयता प्राप्त सिंधू ने इस टूर्नामेंट के जरिये वापसी की। मिया ने पीवी सिंधु को 74 मिनट तक चले मुकाबले में 16 .21, 26 . 24, 21 . 13 से हराया।

वहीं पुरूष एकल में दुनिया के 13वें नंबर के खिलाड़ी बी साई प्रणीत को थाईलैंड के केंटाफोन वांगचारोन ने सीधे गेम में मात दी। प्रणीत को 16 . 21, 10 . 21 से हार का सामना करना पड़ा है। इससे पहले मिश्रित युगल में अश्विनी पोनप्पा और सात्विक साइराज रांकिरेड्डी ने इंडोनेशिया के हफीज फैजल और ग्लोरिया विजाजा को 21-11, 27-29, 21-16 से हराया।

बता दें कि सिंधु ने शुरूआत अच्छी की और 6-3 की बढ़त बना ली थी। उन्होंने पहले गेम में विरोधी खिलाड़ी को कोई मौका नहीं दिया। दूसरे गेम में वह 11-8 से बढ़त पर थी लेकिन डेनमार्क की खिलाड़ी ने शानदार वापसी करते हुए 15-14 से बढ़त बना ली। बराबरी के मुकाबले में मिया ने सिंधु पर पलड़ा भारी कर लिया। निर्णायक गेम में भी उसने लय बनाए रखी और सात मैच प्वाइंट लेकर जीत दर्ज की। साइना और एच एस प्रणय के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद कोई कोच, मैनेजर या दूसरे स्टाफ टीम के साथ मैचों के दौरान नहीं रह सकते।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Trump-Putin Diesel Deal: रूस से डीजल खरीदेगा अमेरिका, फैसले पर भड़के जेलेंस्की

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर...

Nobel Peace Prize से पहले Trump ने फिर गिनाईं उपलब्धियां, बोले- मैंने 8 युद्ध सुलझाए

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2026 के नोबेल शांति...