सरल मंत्र और प्रभावकारी उपाय दिलाएंगे परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता

धर्मसरल मंत्र और प्रभावकारी उपाय दिलाएंगे परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता

Date:


सरल मंत्र और प्रभावकारी उपाय दिलाएंगे परीक्षा और साक्षात्कार में सफलता

परीक्षा और साक्षात्कार में सफ़लता को लेकर अक्सर में मन में चिंताएं बनी रहती हैं। छात्रों के माथे पर शिकन, पढ़ाई का दबाव और अच्छे मार्क्स से पास होने की टेंशन। बेहतर से बेहतर करने के बावजूद अक्सर परीक्षा में अच्छी सफलता हासिल करने मुश्किल हो जाता है। इसका बड़ा कारण ग्रहों और नक्षत्रों का अनुकूल न होना और ग्रह दशा होती है। पाल बालाजी ज्योतिष संस्थान जयपुर जोधपुर के निदेशक ज्योतिषाचार्य डा. अनीष व्यास बताते हैं कि हर कार्य को सफल बनाने के लिए आवश्यक है परिश्रम और लगन। खुद पर और ईश्वर पर विश्वास रखकर मनुष्य हर बड़ी से बड़ी मुश्किल का हल पा सकता है। वह बताते हैं कि हिंदू शास्त्रों में ऐसे कई सरल और प्रभाव कारी मंत्र और उपाय दिए गए हैं। जिन्हें जीवन में आत्मसात करके व्यक्ति साक्षात्कार में और प्रतियोगी परीक्षाओं में मनचाही सफलता प्राप्त कर सकता है।

Read also: प्रधानमंत्री संग परीक्षा पे चर्चा के लिए 3 फरवरी तक छात्रों का रजिस्ट्रेशन

लगाएं तिलक, हर काम में मिलेगी सफलता

डॉ अनीस व्यास बताते हैं कि हिंदू धर्म में तिलक लगाने का महत्व बहुत अधिक होता है। वह बताते हैं कि माथे पर जहां तिलक लगाया जाता है। वहां अच्छी ऊर्जा का संचार होता है। जिससे जीवन में सफलता के मार्ग खुलते हैं। मनुष्य यदि राशि अनुसार तिलक लगाए तो उसकी सफलता के चांस कई गुना बढ़ जाते हैं। इससे राशि स्वामी प्रबल होते हैं और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार बहुत तेजी से होता है। पूर्ण एकाग्रता के साथ व्यक्ति अपने कामों को करने लगता है। माथे के बीच बने आज्ञा चक्र को ऊर्जा का केंद्र माना गया है। तिलक लगाने से यह चक्र उद्दीप्त होता है और मन शांत और एकाग्र रहता है।

दान करें

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि अगर कोई व्यक्ति साक्षात्कार या नौकरी प्राप्त करने के लिए घर से निकलता है। तो उसे दान अवश्य करना चाहिए। जब भी घर से बाहर निकले किसी गरीब,असहाय व्यक्ति को भोजन, वस्त्र या दक्षिणा दें। इससे बुरे ग्रहों का प्रभाव कम होता है। सफलता का प्रभावी योग बनता है। रास्ते में काली गाय अगर मिल जाए तो उसे हरा चारा अवश्य खिलाएं। हिंदू शास्त्रों में सुंदरकांड को भी बहुत महत्व दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अलावा मनोवैज्ञानिकों और वैज्ञानिकों ने भी इस पाठ के महत्व को समझा है। इससे मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। अशुभ ग्रहों का प्रभाव कम होता है। भय से मुक्ति मिलती है। आत्मविश्वास और इच्छा शक्ति बढ़ती है। मनुष्य को सुंदरकांड का पाठ अवश्य करना चाहिए।

गायत्री मंत्र का करें जाप

ज्योतिषाचार्य डॉ अनीस व्यास बताते हैं कि कार्य में सफलता प्राप्त करने के लिए गायत्री मंत्र का जाप भी बहुत फलदायक सिद्ध होता है। अगर व्यक्ति नौकरी के लिए साक्षात्कार देने जा रहा है तो उस दिन सुबह 27 बार इस मंत्र का जाप करें। भगवान को लड्डू अर्पित करें। लड्डू का सेवन स्वयं भी करें। हल्के पीले रंग की शर्ट पहने। अगर ऐसा संभव ना हो तो अपने पास पीले रंग का रुमाल अवश्य रखें।

Read also: वृषभ राशि को इस साल मिलेगी सफलता आर्थिक स्थिति में भी होगा सुधार

यह रखें ध्यान

मेष राशि वाले लाल चंदन या कुमकुम का तिलक लगाएं। वृषभ राशि वाले सफेद चंदन का तिलक लगाएं। मिथुन राशि वाले अष्टगंध का तिलक लगाएं। कर्क राशि वाले सफेद चंदन का तिलक लगाएं। सिंह राशि वाले लाल रंग का तिलक लगाएं। कन्या राशि वाले रक्त चंदन का तिलक माथे पर लगाएं। तुला राशि के व्यक्ति सफेद चंदन का तिलक लगाएं। वृश्चिक राशि के जातक लाल सिंदूर का तिलक लगाएं। मकर राशि के स्वामी भस्म का या काले रंग का तिलक लगाएं। कुंभ राशि के मीन राशि के जातक पीले रंग का तिलक लगाएं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related