Simple Energy सिंपल एनर्जी ने अपना पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर Simple One (सिंपल वन) लांच किया है। Simple One लॉन्च के दौरान कंपनी ने बताया कि आने वाले समय में बाजार के लिए दो नए इलेक्ट्रिक स्कूटर और एक इलेक्ट्रिक बाइक पर ला रहे हैं। यह अगले साल 2024 में बाजार में आ जाएगी। सिंपल कंपनी के आने वाले वाहन इलेक्ट्रिक स्कूटर सिंपल वन की तुलना में ज्यादा कारगर होंगे। सिंपल वन की कीमत 1.45 लाख रुपए से 1.50 लाख रुपए EX-शोरूम के बीच बताई जा रही है।
कैसे होंगे वाहन के फीचर्स
इन वाहनों में एक परफॉर्मेंस टू-व्हीलर होगा और दूसरा utility के मकसद से बनाया जा रहा है। आने वाले समय में सिंपल इलेक्ट्रिक स्कूटर, में उसी तकनीक का उपयोग होगा जो वन ई-स्कूलट में दिया है। आनेवाले E-स्कूटर की कीमत 1 लाख रुपए से 1.5 लाख रुपए के बीच होगी। ये माडॅल अगले 10 महीने के भीतर बाजार में आने की उम्मीद है। कंपनी की नई इलेक्ट्रिक बाइक प्रीमियम प्रोडक्ट है। इसकी कीमत 3 लाख रुपये से 5 लाख के बीच होने की उम्मीद है।
कंपनी लाएगी इलेक्ट्रिक कार
इसके अलावा, इलेक्ट्रिक स्टार्ट-अप 2025 तक कंपनी इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर सेगमेंट में भी एंट्री करेगा। सिंपल इलेक्ट्रिक कार ओला के इलेक्ट्रिक फोर-व्हीलर को टक्कर देने की तैयारी में है। सिंपल एनर्जी के CEO सुहास राजकुमार ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य नई मोटर टेक्नोलॉजी विकसित करना है। इसके अलावा हमारा उद्देश्य Powertrain Efficiency को बढ़ाना है। कंपनी अपनी हाइब्रिड कार के लिए मजबूत बाजार तलाश रही है।
सिंपल वन की जानिए खूबियां
सिंपल कंपनी के सिंपल वन वाहनों की बात करें तो इसमें सिंपल वन 5kWh लिथियम-आयन बैटरी, 8.5kW परमानेंट मैगनेट मोटर के साथ है। चेन ड्राइव के माध्यम से पावर को पीछे के पहियों में भेजते है। सिंपल वन एक बार फुल चार्ज करने पर 212 किमी तक जाती है। सिंपल वन मॉडल देश में सबसे लंबी रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर है।
सिंपल वन 2.77 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में सक्षम है। इसकी टॉप स्पीड 105 किमी प्रति घंटा बताई जाती है। ई-स्कूटर मॉडल- डैश, इको, राइड और सोनिक के साथ आता है। ई-स्कूटर को 750 वाट पर घर में ही 5 घंटे और 54 मिनट में चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का दावा है कि यह चार्जर सितंबर से उपलब्ध होगा। इसमें फास्ट चार्जिंग है जो बैटरी को 1.5 किमी प्रति मिनट की दर से चार्ज करेगी। यानी हर एक मिनट चार्ज पर स्कूटर 1.5 किमी तक चलेगा।
