Site icon Buziness Bytes Hindi

Silver-Gold Price Today: चांदी 390 रुपये सस्ती सोना हुआ 50 रुपये महंगा, सराफा में आज ये हुआ भाव

मेरठ। आज सुबह सराफा बाजार खुलने के बाद कारोबारी सत्र में सोना चांदी की कीमतों में बदलाव हुआ। आज कारोबारी सत्र की शुरूआत में चांदी के दाम में 390 रुपये की कमी आई तो वहीं सोने का भाव 50 रुपये तक बढ़ गया। मेरठ सराफा बाजार में चांदी की कीमत 390 रुपये प्रति किग्रा तक कम हुई। जिसके बाद बाजारी भाव 62,220 रुपये प्रति किग्रा तक पहुंच गया। वहीं सोना 50 रुपये प्रति दस ग्राम तक सस्ता हुआ। जिसके बाद सोने की कीमत मेरठ सराफा बाजार में 24 कैरेट सोना 51,410 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। बता दें कि 18 मई को भी 24 कैरेट सोने की कीमत में कमी आई थी।

Also read: सोना चांदी के दाम में आज भी लगातार गिरावट का दौर जारी,ये है सराफा बाजार का हाल

बुधवार केा मेरठ में 24 कैरेट सोने के दाम में 80 रुपये प्रति दस ग्राम की कमी दर्ज की गई थी। जिसके बाद इसके दाम 51,360 तक पहुंच गए थे। जबकि चांदी के दाम में तेजी आई थी। बुधवार को चांदी की कीमत 240 रुपये प्रति किग्रा तक बढ़ गई थी। जिसके बाद चांदी के दाम बुधवार को 62,610 रुपये प्रति किग्रा पर पहुंच गए थे। इन दिनों सोना चांदी के दामों में बदलाव आ रहा है। प्रतिदिन सराफा बाजार में दाम ऊपर नीचे हो रहे हैं। हालांकि इस समय सहालग का सीजन जोरों पर है। जिसके चलते बाजार में सोना और चांदी के जेवरों की मांग बनी हुई है। लेकिन वहीं सराफा बाजार से जुड़े व्यापारियों का कहना है कि इस बार वैसी डिमांड नहीं है जो तीन साल पहले थी।

Also read: आज सोना चांदी के कीमत में आई तेजी, ये है मेरठ का सराफा भाव

बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से शादी ब्याह तेा हो रहे थे। लेकिन बाजार बंद होने के कारण लोग सोने चांदी के जेवर नहीं खरीद पा रहे थे। जिसका असर बाजार पर भी पड़ा था। इस बार मेरठ सराफा बाजार को अच्छा व्यापार होने की उम्मीद थी। लेकिन इस बार भी सोने चांदी के जेवर बिक्री का कारोबार हल्का ही रहा। यहीं कारण है कि मांग कम होने के कारण इसका असर दाम पर पड़ रहा है।

Exit mobile version