Site icon Buziness Bytes Hindi

अजय देवगन को रोककर सिख युवक ने लताड़ा


अजय देवगन को रोककर सिख युवक ने लताड़ा

मुंबई: मुंबई में आज एक सिख युवक ने किसान आंदोलन पर समर्थन न करने के कारण अभिनेता अजय देवगन को रोककर खूब खरी खोटी सुनाई| घटना आज सुबह 9 बजे की है जब गोरेगांव पूर्व में संतोष नगर फिल्म सिटी रोड पर एक्टर अजय देवगन की कार को राजवीर सिंह नाम एक व्यक्ति ने रोक लिया और खरी-खोटी सुनाई. राजवीर सिंह अजय देवगन की कार के सामने आकर खड़ा हो गया और उनकी तरफ इशारा करके कहने लगा कि वह पंजाब के खिलाफ है, वह किसान आंदोलन के खिलाफ है.

यह वाकया उस समय हुआ जब अभिनेता अजय देवगन फ़िल्म सिटी जा रहे थे. अचानक राजवीर सिंह ने अजय देवगन की कार को रोक लिया और चिल्लाने लगा. इस घटना के वायरल हुए वीडियो में राजवीर सिंह कहते हुए सुनाई पड़ रहा है कि तुम्हें रोटी कैसे पचती है?

पुलिस के मुताबिक राजवीर सिंह ने अजय देवगन की कार 15 मिनट तक रोके रखी. उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. युवक राजवीर सिंह साल 2014 में डांसर बनने आया था. जब वह इसमें अपना करियर नहीं बना पाया तो वह ड्राइवर बन गया.

Exit mobile version