लाइफस्टाइल डेस्क। Sugar Addiction – शुगर क्रेविंग में मीठा खाने की तीव्र इच्छा होेती है, ऐसा होना वैसे तो सामान्य है। लेकिन अगर ये ज्यादा हो जाए तो लत में बदल जाती है। शुगर एडिक्शन होने पर मीठे की लालसा पर नियंत्रण नहीं रह पाता है, और ऐसे में ही मधुमेह, मोटापा और कैंसर जैसी गंभीर रोग हो जाते हो। आज हम आपको कुछ संकेतों के बारे में बातएंगे, जिससे आपको शुगर एडिक्शन का पता चल सकता है।
शुगर एडिक्शन होता है तो फिर चाहे व्यक्ति को भूख लगे या ना लगे, उसे मीठा खाने की इच्छा होती है। साथ ही उसे हर समय शुगर की क्रेविंग्स होती है। इसके अलावा, अगर आपका खाना शुगर के बिना पूरा नहीं होता है तो ये भी शुगर एडिक्शन है।
शुगर कई रूपों में आती है, विशेष रूप से रिफाइंड कार्बोहाइड्रेट। जिन लोगो को शुगर की क्रेविंग होती रहती हो उन्हें हाई कार्ब फूड का सेवन ज्यादा अच्छा लगता है। इसके अलावा, टेस्ट बड़ को शांत करने के लिए ऐसे लोगो को अधिक चीनी की आवश्यकता होती है। फल मीठा नहीं लगता है, या आप अपनी चाय में अतिरिक्त चम्मच चीनी की आवश्यक लगती है।
चीनी की अधिक खपत पाचन तंत्र की प्रक्रिया खरब करती है, ऐसे में पेट फूलने का अहसास होता है। ऐसा आपके साथ भी होता है तो शुगर एडिक्शन के शिकार हो गए है आप।
