Site icon Buziness Bytes Hindi

सिद्धू के एडवाइजर ने इस्तीफा देकर कहा, मेरी जान को है कैप्टन अमरिंदर सिंह से खतरा


सिद्धू के एडवाइजर ने इस्तीफा देकर कहा, मेरी जान को है कैप्टन अमरिंदर सिंह से खतरा

चंडीगढ़। कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनके सहयोगियों पर अली बाबा- चालीस चोर कह कर टिप्पणी करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के एडवाइजर मालविंदर सिंह माली ने कैप्टन सहित कई लोगों से अपनी जान को खतरा बताया है। पंजाब कांग्रेस में सियासी संघर्ष के बीच जम्मू-काश्मीर से लेकर आयरन लेडी इंदिरा गांधी पर विवादित बातें करने वाले नवजोत सिंह सिद्धू के एडवाइजर मालविंदर सिंह माली ने अपनी पोस्ट से रिजाइन कर दिया है। कांग्रेस ने पहले ही नवजोत सिंह सिद्धू को अपना एडवाइजर हटाने का अल्टीमेटम दे दिया था। ऐसे में माली ने खुद ब खुद रिजाइन देकर चलते बने। दूसरी ओर माली ने अपनी जान को खतरा बताते हुए कैप्टन अमरिंदर सहित कई पर निशाना साधा है।

अपने प्रिय सिद्धू के नाम लिखे एक लेटर में मालविंदर सिंह माली ने कहा है कि पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू को मैंने जो सलाहें दीं उन्हें वापस लेता हूं। अपने उन्होंने लिखा कि मेरे खिलाफ घृणित कैंपेन चलाए गए। मेरी जान को अगर कोई नुकसान पहुंचता है या में घायल भी होता हूं तो इसके लिए कैप्टन अमरिंदर सिंह, विजय इंद्र सिंगला, कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी, सुखबीर सिंह बादल, बिक्रमजीत सिंह मजीठिया और बीजेपी के सुभाष शर्मा, आम आदमी पार्टी के राघव चड्ढा और जरनैल सिंह जिम्मेदार रहेंगे।

Read also: पंजाब के सीएम ने सिद्धू के सलाहकारों को पाक, कश्मीर पर बयानों को लेकर पर चेताया

असल में, नवजोत सिंह सिद्धू ने पिछले दिनों ही मालविंदर सिंह माली और प्यारे लाल गर्ग को अपना एडवाइजर बनाया था। माली पाकिस्तान, कश्मीर और आयरन लेडी इंदिरा गांधी पर दिए अपनी प्रतिक्रियाओं से सुर्खियों में थे। मालविंदर सिंह माली कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुखालफत में खुलकर बयानबाजी कर रहे थे। अपने फेसबुक पोस्ट में उन्होंने अमरिंदर सिंह को अली बाबा और उनके सहयोगियों को चालीस चोर करार दिया था।

गौर हो कि, मालविंदर सिंह के कारण से बीजेपी ने भी कांग्रेस पर हमला बोला था। बाद में कांग्रेस ने उन्हें हटाने की बात कही थी। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश रावत के मुताबिक, पूरी पार्टी और राज्य को भी उन बयानों पर आपत्ति है। जम्मू-कश्मीर पर पार्टी की एक तर्क है कि यह भारत का हिस्सा है।

Read also: पंजाब के मुख्यमंत्री ने की सिद्धू से मुलाकात, चुनाव से पहले समन्वय के लिए पैनल गठित

Exit mobile version