Site icon Buziness Bytes Hindi

सिद्धू ने इमरान खान को बताया बड़ा भाई, भाजपा ने बताया चिंता की बात


सिद्धू ने इमरान खान को बताया बड़ा भाई, भाजपा ने बताया चिंता की बात

चंडीगढ़। पाकिस्तानी सेना के मुखिया जनरल बाजवा को गले लगाने के बाद विपक्षी दल खासकर भाजपा के निशाने पर आए नवजोत सिंह सिद्धू ने अब पाकिस्तानी प्राइम मिनिस्टर इमरान खान को अपना बड़ा भाई कहकर नए विवाद को जन्म दे दिया है। भाजपा का कहना है कि सिद्धू पाकिस्तान जाएं और इमरान खान और पाकिस्तान की तारीफ ना करें ऐसा हो नहीं सकता। भाजपा ने इसे देश के लिए चिंता का विषय बताया है।

Read also: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान मेरे बड़े भाई हैं : सिद्धू

दरअसल शनिवार को पाकिस्तान स्थित करतारपुर साहिब में माथा टेकने के लिए पहुंचे पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू का स्वागत करतापुर के सीईओ ने पाकिस्तानी प्राइम मिनिस्टर इमरान खान की ओर से किया। अपने स्वागत से अभिभूत सिद्धू ने कहा की इमरान खान मेरा बड़ा भाई है। सिद्धू यहीं नहीं रुके और कह बैठे कि इमरान ने मुझे बहुत प्यार दिया है। गौरतलब है कि पाक सेना के मुखिया जनरल बाजवा को गले लगाने के बाद विपक्ष के निशाने पर आए नवजोत सिंह सिद्धू पर पाकिस्तान से संबंध रखने का आरोप पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह भी लगा चुके हैं। ऐसे में नवजोत की मुश्किलें बढ़ना स्वाभाविक था। लेकिन पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव से पूर्व पंजाब कांग्रेस के मुखिया का विवादों में फंसना पार्टी के लिए अच्छे संकेत नहीं है।

Read also: अखिलेश बोले, नाम बदलने वाली सरकार को इस बार जनता बदल देगी

इमरान खान को बड़ा भाई बताने पर भारतीय जनता पार्टी ने सिद्धू पर निशाना साधते हुए कहा कि जब पंजाब कांग्रेस प्रमुख यह कहें की इमरान मेरा बड़ा भाई है और मैं उन्हें बहुत प्यार करता हूं तो यह बात करोड़ों हिंदुस्तानियों के लिए निश्चित ही चिंता का विषय है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, एक और जहां कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद, राशिद अल्वी, मणिशंकर अय्यर से लेकर पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी तक हिंदू और हिंदुत्व को गाली देते हो वही सिद्धू पाकिस्तान के समर्थन में बयान देते हैं। संबित पात्रा ने कहा यह कोई इत्तेफाक नहीं है बल्कि इसे गंभीरता से लेने की आवश्यकता है।

Exit mobile version